देश

इस सरकारी योजना के तहत विवाहित जोड़े ले सकते हैं 10000 रुपये प्रति माह की पेंशन, आज ही करें निवेश

दामिनी सिंह

मुंबई : अपनी आने वाली लाइफ को सिक्योर करने के लिए लोग तरह-तरह के पेंशन (Pension) योजना लाभ उठाते हैं। अगर आप भी किसी पेंशन योजना (Pension scheme) का लाभ उठाने का प्लान बना रहे हैं। तो आप अटल पेंशन योजना के तहत 5 हजार से 10 हजार रुपये महीने का लाभ उठा सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इस योजना के तहत कैसे पति और पत्नी दोनों अलग-अलग खाता खोलकर हर महीने 10,000 रुपये पेंशन का लाभ उठा सकते हैं।  

क्या है अटल पेंशन योजना?

आपको बता दें कि अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) एक ऐसी सरकारी योजना है। जिसकी शुरुआत साल 2015 में हुई थी। योजना के अनुसार 18 साल के बाद जिस उम्र से आप उसमें निवेश करेंगे आपको लाभ भी उसी अनुसार प्राप्त होगा। इस योजना के तहत, आप न्यूनतम मासिक पेंशन 1,000 रुपये, 2000 रुपये, 3000 रुपये, 4000 रुपये और अधिकतम 5,000 रुपये प्राप्त कर सकते हैं।  यह पेंशन योजना एक सुरक्षित निवेश है। 

अटल पेंशन योजना के लाभ 

आपको बता दें कि इस योजना के तहत 18 से 40 वर्ष के लोग अटल पेंशन योजना में अपना नामांकन करा सकते हैं। नामांकन कराने के लिए आवेदक का किसी भी बैंक या डाकघर में बचत खाता होना जरुरी है। आप केवल एक ही अटल पेंशन खाता का लाभ उठा सकते है। अगर आप 18 साल की उम्र में अटल पेंशन योजना में शामिल होते हैं। तो आपको 210 रुपये प्रति माह जमा करना होगा। जिसके बाद आपको 60 साल की उम्र के बाद उसे हर महीने 5000 रुपये मासिक पेंशन के तौर पर मिलेगा।  

10,000 रुपये पेंशन का लाभ 

  • इस योजना का लाभ 39 साल से कम उम्र के पति-पत्नी उठा सकते हैं। 
  • पति-पत्नी जिनकी उम्र 30 साल या उससे कम है, तो वे हर महीने APY खाते में 577 रुपये का योगदान कर सकते हैं। 
  • अगर पति-पत्नी की उम्र 35 साल है तो उन्हें हर महीने अपने एपीवाई खाते में 902 रुपए डालने होंगे। 
  • गारंटीशुदा मासिक पेंशन के अलावा, अगर पति-पत्नी में से किसी एक की मृत्यु हो जाती है, तो जीवित साथी को हर महीने पूर्ण जीवन पेंशन के साथ 8.5 लाख रुपये मिलेंगे।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें