Photo: AP/ PTI  
देश

ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन पर चढ़ा JCB का खुमार, अमहदाबाद पहुंच की सवारी

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा पर है। जॉनसन ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) के साथ अहमदाबाद के हलोल में जेआईडीसी पंचमहल में नई जेसीबी ट्रैक्टर फैक्ट्री का दौरा किया। उन्होंने कहा कि, हम इस साल के अंत तक, शरद ऋतु तक भारत के साथ एक और मुक्त व्यापार समझौता पूरा करने की उम्मीद कर रहे हैं।  

हम एक साथ रहना चाहते हैं

उन्होंने कहा कि विश्व अर्थव्यवस्था के बड़े हिस्से को देखते हुए ऐसा करना सही है।  भारत और ब्रिटेन दोनों दुनिया भर में चल रहे तनाव को लेकर चिंतित हैं।  हम दोनों लोकतंत्र हैं और हम एक साथ रहना चाहते हैं। 

https://twitter.com/ANI/status/1517087295890894848

यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यह भी कहा कि, 'हमारे पास सुरक्षा और रक्षा साझेदारी को मज़बूत करने का भी अवसर है। जैसा कि आप जानते हैं, यूके की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की एकीकृत समीक्षा में हिंद-प्रशांत महत्वपूर्ण भूमिका रखता है।'

गौतम अडानी से भी मिले बोरिस जॉनसन 

ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने अहमदाबाद में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी से मुलाकात की। यह बैठक अहमदाबाद शहर के बाहरी इलाके शांतिग्राम में अडाणी समूह के वैश्विक मुख्यालय में हुई। 

अडाणी ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘अडाणी मुख्यालय में गुजरात दौरे पर आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन की मेजबानी करने का सम्मान मिला। अक्षय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और नई ऊर्जा के साथ जलवायु और स्थिरता एजेंडा का समर्थन करने की प्रसन्नता है। रक्षा और एयरोस्पेस प्रौद्योगिकियों में सह-निर्माण के लिए ब्रिटेन की कंपनियों के साथ भी काम करेंगे।''

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा