Udhayanidhi Stalin Detained Trisha Remark Controversy: तमिलनाडु में विपक्ष के नेता और DMK विधायक उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार हो गए है। अभिनेत्री त्रिशा पर टिप्पणी विवाद के बाद उन्हें तमिलनाडु पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उदयनिधि के समर्थकों और पुलिस में झड़प भी हुई।
आज सुबह से ही विपक्ष के नेता और DMK विधायक उदयनिधि स्टालिन के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। कल एक रैली में, जब वे कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद को संभालने के तरीके को लेकर तमिलनाडु के CM विजय की आलोचना कर रहे थे, तब अभिनेत्री त्रिशा से जुड़े नारे लगाए गए थे। इसके बाद TVK ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
चेन्नई में TVK कार्यकर्ताओं ने DMK नेता और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में FIR दर्ज होने के बाद चेन्नई पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। इसके बाद जनता सड़कों पर उतर आई। हिरासत में लेते समय पुलिस और उदयनिधि के समर्थकों के बीच जोरदार झड़प भी हुई।
किसानों के विरोध-प्रदर्शन के तौर पर आयोजित एक कार्यक्रम में, उदयनिधि स्टालिन ने हजारों पुरुषों के सामने एक्ट्रेस त्रिशा के बारे में एक अनावश्यक, अश्लील और दोहरे अर्थ वाली टिप्पणी की। इस टिप्पणी के बाद उनकी कड़ी आलोचना की गई।
दरअसल, कावेरी मुद्दे पर एक रैली को संबोधित करते हुए, जब उदयनिधि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की आलोचना कर रहे थे, तो "त्रिशा, त्रिशा" के नारों से उन्हें बीच में रोका गया। तो वे रुके, मुस्कुराए और एक ऐसी बात कही जिसे कई लोगों ने एक्टर त्रिशा (जो विजय की को-स्टार और करीबी दोस्त हैं) के बारे में एक इशारे के तौर पर देखा। बता दें, कि उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं।
इस वीडियो में वे एक्टर त्रिशा के बारे में कुछ ऐसा कहते दिख रहे हैं जिसे आलोचकों ने डबल मीनींग बताया है। तंजावुर में कावेरी मुद्दे पर हुए विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो वायरल होने के बाद DMK नेता उदयनिधि स्टालिन आलोचनाओं के घेरे में आ गए थे, जिसके बाद अब उन पर केस दर्ज किया गया।