तुषार मेहता (सोर्स- शोशल मीडिया) 
देश

Tushar Mehta: तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, मोदी सरकार ने 3 साल और बढ़ाया कार्यकाल

Central Government Latest News: वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार मेहता एक बार फिर भारत के सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किए गए हैं। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 1 जुलाई 2026 से उनके 3 साल के सेवा विस्तार को मंजूरी दी।

करुणा नंद शाहवाल

Tushar Mehta Solicitor General: केंद्र सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार मेहता को एक बार फिर भारत का सॉलिसिटर जनरल नियुक्त करने का फैसला किया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उनकी नियुक्ति 1 जुलाई 2026 से अगले तीन वर्षों के लिए प्रभावी होगी। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

तुषार मेहता अक्टूबर 2018 से देश के दूसरे सर्वोच्च विधि अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं और इस दौरान उन्होंने सुप्रीम कोर्ट व विभिन्न हाईकोर्टों में केंद्र सरकार का कई अहम संवैधानिक, नीतिगत और आपराधिक मामलों में पक्ष रखा है। नए कार्यकाल के साथ वह इस पद पर कुल 11 वर्ष पूरे करने की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे वे देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले विधि अधिकारियों में शामिल हो जाएंगे। सरकार ने पांच अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरलों के कार्यकाल विस्तार को भी मंजूरी दी है।

2018 से संभाल रहे हैं सॉलिसिटर जनरल का पद

मेहता को अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में सेवा देने के बाद अक्टूबर 2018 में सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया था। केंद्र सरकार ने बाद में उन्हें 1 जुलाई, 2020 से प्रभावी तीन साल के कार्यकाल के लिए और फिर 2023 में पुनः नियुक्त किया।

तुषार मेहता को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी

नवीनतम कार्यकाल विस्तार के साथ, तुसार मेहता सॉलिसिटर जनरल के रूप में लगभग आठ वर्ष पूरे कर चुके हैं। तो वहीं अब नए कार्यकाल के अंत तक इस पद पर 11 वर्ष पूरे करने वाले हैं, जिससे वे देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले विधि अधिकारियों में से एक बन जाएंगे।

एसीसी ने नियुक्ति को दी मंजूरी

आपको बता दे कि तुषार मेहता सॉलिसिटर जनरल के रूप में, मेहता ने सर्वोच्च न्यायालय और विभिन्न उच्च न्यायालयों के समक्ष कई महत्वपूर्ण संवैधानिक, नीतिगत और आपराधिक मामलों में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व किया है। एसीसी ने सर्वोच्च न्यायालय के लिए पांच अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरलों (एएसजी) की तीन साल के अतिरिक्त कार्यकाल के लिए पुनर्नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है।

पांच अन्य सॉलिसिटर जनरलों का भी कार्यकाल बढ़ा

इसी क्रम में विक्रमजीत बनर्जी और केएम नटराज को 1 जुलाई, 2026 से पुनः नियुक्त किया गया है, जबकि एसवी राजू, एन वेंकटरामन और ऐश्वर्या भाटी को 30 जून, 2026 से पुनः नियुक्त किया गया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी

Sikkim Landslide: पश्चिम सिक्किम के रिंबी में भारी भूस्खलन, मडस्लाइड का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति