HIGHLIGHTS
फिल्म 'रामायण' ने 23वें दिन भारत में 1,000 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
FSSAI ने Bisleri के खिलाफ कार्रवाई को मंजूरी दी है
भारत और न्यूजीलैंड के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन दूसरे सत्र का खेल जारी है
दिल्ली-UP समेत 9 राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है
Top 10 Headlines: आज 28 नवंबर 2026 की टॉप 10 हेडलाइंस हम आपको बताने वाले हैं। आज दिनभर कौन-सी खबरें महत्वपूर्ण रहने वाली हैं, आज कौन-कौन से कार्यक्रम होंगे। परिसीमन बिल को लेकर अब आगे कांग्रेस किस रणनीति पर काम करेगी।
साथ ही साथ आज सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्तिगई दीपम जलाया जाएगा। इसके अलावा अन्य हेडलाइंस जानने के लिए नीचे दिए अपडेट पर एक नजर जरूर डालें।
बिसलेरी के पश्चिम बंगाल प्लांट से लिए गए पानी के सैंपल में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिलने से हड़कंप मच गया है। दो लैब की रिपोर्ट के बाद FSSAI ने बैच की बिक्री पर रोक लगाई है। इतना ही नहीं, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने पश्चिम बंगाल स्थित कंपनी के एक प्लांट से लिए गए पानी के नमूने में बैक्टीरिया मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दे दी है।
भारत और न्यूजीलैंड के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन दूसरे सत्र का खेल जारी है। न्यूजीलैंड ने 8 विकेट पर 330 रन बनाए हैं। भारत की नजर बाकी विकेट जल्दी लेने पर है। आज सुबह 9:30 बजे की अपडेट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बैकफुट पर आ गई है। उसने अपनी पहली पारी में 3 विकेट पर 74 रन बना लिए हैं। मैच के नतीजे सुबह 11 बजे तक हमारे सामने आएंगे।
28 नवंबर को तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान है। दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी है। दिल्ली-NCR में तापमान भी गिरेगा।
पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश मौसम, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तथा हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है।
केरल और माहे, लक्षद्वीप, तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटा, जो 50 किमी प्रति घंटा तक चलने की चेतावनी है। 28 नवंबर को बंगाल की खाड़ी या अरब सागर के लिए कोई विशेष समुद्री चेतावनी जारी नहीं की गई है।
28 नवंबर को सोने की कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिला। 24 कैरेट गोल्ड 12,655 रुपये प्रति ग्राम पहुंचा। वहीं, चांदी का भाव 1.70 लाख रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
शादी-विवाह के सीजन और त्योहारी मांग के बीच सोने की कीमतों पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार की गतिविधियों का असर बना हुआ है। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बाजार के ताजा भाव जानना आपके लिए जरूरी है।
RSS के शताब्दी वर्ष पर 29 नवंबर को दिल्ली के रोहिणी में ‘राष्ट्र वंदनम’ समागम होगा। मोहन भागवत और पूर्व CJI जगदीश सिंह खेहर समेत कई हस्तियां शामिल होंगी। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में संघ के स्वयंसेवकों के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों के बड़े चेहरे शामिल होंगे। यह आयोजन संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध रखने वाले संदिग्ध को दबोचा है। जांच एजेंसियां मोबाइल और सोशल मीडिया कनेक्शन की जांच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और आरोपी से जुड़े संभावित संपर्कों की गहन जांच की जा रही है।
पाकिस्तान में विदेशी मुद्रा संकट, IMF बेलआउट में देरी से दवाओं की किल्लत बढ़ गई है। उत्पादन में 21.5% गिरावट के बीच मेडिकल उपकरणों की कमी से अस्पतालों में सर्जरी टल रही हैं। देश में विदेशी मुद्रा भंडार की कमी और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से मिलने वाली आर्थिक मदद में देरी के चलते दवाओं का संकट गहरा गया है।
दवा बनाने के लिए जरूरी कच्चे माल और मेडिकल उपकरणों का आयात प्रभावित होने से उत्पादन में भारी गिरावट आई है। हालात ऐसे हैं कि सरकारी अस्पतालों में जरूरी चिकित्सा उपकरणों की कमी के कारण कई मरीजों की सर्जरी तक टालनी पड़ी है।
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ने 23वें दिन भारत में 1,000 करोड़ नेट का आंकड़ा पार कर लिया है। दुनिया भर में इसका टोटल कलेक्शन 1,790 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने 23वें दिन 8.45 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ भारत में नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।
SC ने तमिलनाडु के तिरुपरंकुंद्रम स्थित दीपथून पर कार्तिकई दीपम जलाने का निर्देश दिया। PM मोदी ने भगवान मुरुगन का आह्वान किया, जबकि नितिन नबीन ने फैसले का स्वागत किया है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार, 27 नवंबर को निर्देश दिया था कि शनिवार को तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी के दीपथून स्तंभ पर कार्तिकई दीपम का दीप प्रज्वलित किया जाए।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज 100 नई इलेक्ट्रॉनिक बसों को गुरुग्राम से हरी झंडी दिखाने वाले हैं। इस अवसर पर सेक्टर-48 में बने नए ई-बस डिपो का उद्घाटन भी किया जाएगा। इन बसों में सफर का किराया 15 से 35 रुपये के बीच रखा गया है।