मौसम विभाग चेतावनी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

नौतपा की शुरुआत के बीच मानसून का तहलका, 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR और यूपी में लू का सितम

Today Weather Update: नौतपा की शुरुआत के साथ देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर शुरू गया, वहीं दूसरी ओर मानसून की रफ्तार बढ़ने से 18 राज्यों में तूफानी हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

प्रतीक पाण्डेय

IMD Weather Update: देश के मौसम में आज एक साथ दो विपरीत स्थितियां देखने को मिल रही हैं। एक तरफ जहां 'नौतपा' के शुरू होने से सूरज की तपिश बढ़ने वाली है, वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता ने उत्तर से दक्षिण तक 18 राज्यों के लिए चेतावनी जारी करवा दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले 2-3 दिनों में यह अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के बाकी हिस्सों को कवर कर सकता है।

राजधानी दिल्ली में आज से 27 मई तक के लिए भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, आज यानी 25 मई को कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है, लेकिन शाम होते-होते 65 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। दिल्ली का अधिकतम तापमान आज 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी और नोएडा समेत कई इलाकों में 28 मई तक लू और धूल भरी हवाओं का असर रहेगा। पूर्वी यूपी में स्थिति अधिक गंभीर है, जहां भीषण लू के साथ-साथ 29 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है। बिहार की बात करें तो पटना, गया और मुजफ्फरपुर जैसे जिलों में उमस के साथ-साथ 28 मई तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।

पहाड़ी राज्यों में ओलावृष्टि और राजस्थान में गर्मी का 'टॉर्चर'

उत्तराखंड में आज से 29 मई तक मौसम करवट लेगा, जहां देहरादून और नैनीताल जैसे इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भी 30 मई तक बादलों की आवाजाही रहेगी और 29 मई को ओले गिरने का अलर्ट है। इसके विपरीत, राजस्थान में पारा 45 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है, जहां जयपुर और जैसलमेर समेत कई शहरों में 30 मई तक भीषण लू और धूल भरी आंधी का कहर जारी रहेगा।

पंजाब, हरियाणा और झारखंड का हाल

पंजाब में 28 मई तक भीषण लू चलेगी, जबकि 28 से 30 मई के बीच बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। झारखंड के रांची और जमशेदपुर जैसे इलाकों में 30 मई तक तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर में भी 30 मई तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है, हालांकि कुछ हिस्सों में 26 और 27 मई को लू का असर भी दिखेगा।

प्रमुख शहरों का आज का संभावित तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 43°C 29°C
लखनऊ 43°C 29°C
पटना 41°C 27°C
जयपुर 42°C 31°C
शिमला 31°C 18°C

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?