सशस्त्र बल सेना दिवस  
देश

भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का दिन, जानिए इस दिवस का पुराना इतिहास

आज के दिन यानि 7 दिसंबर को देश भर में ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ मनाया जाता है,यह दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए समर्पित होता है।

दीपिका पाल

Armed Forces Flag Day 2024:भारत के हिस्से में त्रिदेव सुरक्षा मिलती रहती है। इसमें ही भारतीय सेना,नौसेना , वायुसेना और थलसेना सशक्त होती जा रही है। हर साल की तरह इस साल आज के दिन यानि 7 दिसंबर को देश भर में ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ मनाया जाता है,यह दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए समर्पित होता है। सरकारी से लेकर गैर-सरकारी जगहों पर इस दिन को विशेष तौर पर मनाया जाता है।

जानिए कब से हुई शुरुआत

यहां पर सशस्त्र बलों के इस खास दिवस की शुरुआत 1949 सन् की बताई जाती है जहां पर बताया जाता है कि, आजादी के बाद भारत सरकार ने 28 अगस्त 1949 के दिन सैनिकों और उनके परिवारों के हितों को देखते हुए देश के रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया। इस दिवस को लेकर कहा जाता है कि, समिति के फैसले के बाद प्रत्येक वर्ष 7 दिसंबर को ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ मनाने का फैसला लिया। झंडा दिवस के अवसर पर आम लोगों को छोटे-छोटे झंडे बांटे जाते हैं, और उनसे न्यूनतम धनराशि एकत्र किया जाता है।

क्या होता है इस दिवस के दिन

यहां पर इस सशस्त्र बलों के दिन भारतीय सेना के इतिहास में खास होता है इस दिन का जश्न स्कूलों में मनता है। कुछ चुनिंदा शहरों में प्रदर्शनियां, प्ले,संगीत समारोह, उत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित होते है। देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

क्या होता है कार्यक्रम का उद्देश्य

बताया जाता है कि,सशस्त्र बलों के दिवस पर जो कार्यक्रम आयोजित होते इसका इतिहास होता है।

युद्ध में शहीद हुए और सेवारत सैनिकों का सम्मान करना।

* सेवारत जवानों और उनके परिवारों के कल्यार्थ धन संग्रह करना।

* पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों का कल्याण सुनिश्चित करना।

* युद्ध में घायल या विकलांग सैनिकों तथा उनके परिवार का पुनर्वास करना।

Bank Holiday: इस हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें आज बैंक खुला है या नहीं

मणिपुर में जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अप्रैल 2027 तक बढ़ाई मियाद, सामने आई बड़ी वजह

जनवरी में 5 राज्यों में चुनाव संभव, नए साल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार