Pic: Social Media 
देश

TMC ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ अपनाया कड़ा रुख, कहा- खुद संभाले अपने खिलाफ दर्ज हुए मामले

शुभम सोनडवले

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने देवी काली (Devi Kali) को लेकर विवादित बयान देने वाली अपनी ही सांसद महुआ मोइत्रा (TMC MP Mahua Moitra) के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी ने उनके बयान की निंदा की है। साथ ही उनके खिलाफ देशभर के कई राज्यों में दर्ज मामलो को लेकर किनारा काट लिया है। पार्टी ने कहा कि महुआ मोइत्रा अपने खिलाफ दर्ज मामलों का जिम्मा खुद संभालने।

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि, "जहां तक टीएमसी का सवाल है, पार्टी फिल्म 'काली' के पोस्टर को मंजूरी नहीं देती है, यह हमारे लिए अस्वीकार्य है। हम इस मामले पर महुआ मोइत्रा के बयानों का भी अनुमोदन नहीं करते हैं। यह हमारी पार्टी की आधिकारिक स्थिति है। हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्ष है, यह सभी धर्मों का सम्मान करती है।"

https://twitter.com/ANI/status/1544652922822471682

रॉय ने कहा, "जहां तक प्राथमिकी का सवाल है, यह महुआ मोइत्रा के जिम्मे है... जब तक बीजेपी पैगंबर के खिलाफ नूपुर शर्मा की टिप्पणियों के लिए कार्रवाई नहीं करती, उन्हें किसी और चीज के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है।"

गौरतलब है कि, महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने बीते मंगलवार (5 जुलाई) को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि जिस तरह हर व्यक्ति को अपने तरीके से पाने देवी-देवताओं की पूजा करने का हक है, उसी तरह बतौर एक व्यक्ति उन्हें देवी काली की मांस भक्षण करने वाली एवं मदिरा स्वीकार करने वाली देवी के रूप में कल्पना करने का भी पूरा अधिकार है।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना