महुआ मोइत्रा (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
देश

महुआ मोइत्रा को देखते ही फ्लाइट में भड़के लोग, IndiGo में लगे चोर-चोर के नारे, भड़की TMC सांसद ने उठाया ये कदम

TMC MP Mahua Moitra Harassment: तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा को फ्लाइट में उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। महुआ मोइत्रा को देखते ही लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

प्रिया जैस

TMC Mahua Moitra Indigo Flight: पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य में हिंसा की घटनाओं ने जोर पकड़ लिया है। खासकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को विरोध और लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। अब यह विरोध फ्लाइट के सफर में भी देखने को मिल रहा है। ऐसे ही एक विरोध का सामना तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा को करना पड़ा। महुआ मोइत्रा ने गुरुवार को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) में शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि वह इंडिगो की फ्लाइट से रक्षा से जुड़ी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने इंडिगो फ्लाइट में उनका उत्पीड़न किया। टीएमसी सांसद ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर इस घटना का वीडियो शेयर किया और कहा कि इंडिगो फ्लाइट 6E 719 में उनका विरोध किया गया। जिस समय फ्लाइट लैंड कर रही थी तब दरवाजा खुलने से पहले जैसे ही लोगों ने उन्हें देखा तो नारेबाजी शुरू कर दी। महुआ मोईत्रा ने इस तरह के बर्ताव के खिलाफ एयरलाइन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

महुलआ मोइत्रा ने शेयर किया पोस्ट

महुआ मोइत्रा को देखने के बाद लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ।

महुआ मोइत्रा ने पोस्ट में दी जानकारी

महुआ मोइत्रा ने पोस्ट शेयर कर लिखा, आज मैं एक सरकारी काम से दिल्ली गई थी, जहां मुझे रक्षा मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में शामिल होना था। मैं 6E 719 फ़्लाइट में सीट 1F पर बैठी थी। 4-6 लोग एक ग्रुप में फ्लाइट में चढ़े, उन्होंने मुझे घूरा और फिर फ्लाइट के पिछले हिस्से में चले गए। जब ​​फ्लाइट लैंड हुई और दरवाजे खुलने से ठीक पहले, उन्होंने यह हरकत की और इसका वीडियो भी बनाया।

महुआ मोइत्रा ने इस एक्शन की मांग की

उन्होंने आगे लिखा, यह कोई "नागरिकों का गुस्सा" नहीं है। यह उत्पीड़न है और इससे फ़्लाइट के अंदर मेरी सुरक्षा का उल्लंघन हुआ है। ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता कि ये बदतमीज़ लोग फ़्लाइट के अंदर इस तरह का उत्पीड़न करके बच निकलें। इंडिगो एयरलाइन कृपया अपनी क्रू रिपोर्ट देखें, इन लोगों के नाम सार्वजनिक करें और उन्हें "नो-फ़्लाई लिस्ट" में डालें। कृपया इस पर कार्रवाई करें।

सांसद द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है ति लोगों ने उनके सामने चोर-चोर, टीएमसी चोर, भाईपो चोर के भी नारे लगाए। बताया जा रहा है कि यह नारे महुआ मोइत्रा के साथ-साथ ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के खिलाफ भी लगाए जा रहे थे। टीएमसी सांसद ने इस घटना को उत्पीड़न बताया और कहा कि इस घटना से विमान में उनकी सुरक्षा प्रभावित हुई है।

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंची गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद