काकोली घोष (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

आंकड़ा 22 पार, कई और लाइन में... काकोली घोष के दावे से मचा हड़कंप, कल स्पीकर के सामने खुलेगा बागियों का राज

West Bengal Politics: टीएमसी के संसदीय दल में टूट के बीच बागी गुट की नेता काकोली घोष ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि अब बागी गुट में सांसदों की संख्या बढ़कर 22 पहुंच गई है।

अमन मौर्या

Kakoli Ghosh Claims 22 Rebel MPs: आज यानी रविवार को दिल्ली में बागी टीएमसी सांसदों की बैठक है। बैठक में स्पीकर से बागी गुट को मान्यता देने संबंधी मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में शामिल के लिए बागी दिल्ली पहंच रहे हैं। इसी बीच बागी गुट की नेता सांसद काकोली घोष बड़ा दावा किया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बागी गुटों में सांसदों की संख्या बढ़कर 22 पहुंच गई है। उन्होंने दावा किया कि दो और सांसद जल्द ही हमारे गुट में शामिल होने वाले हैं। हालांकि, उन्होंने बागी सांसदों नाम नहीं बताए।

बागी गुट की बढ़ी ताकत

नई दिल्ली में बैठक में शामिल होने के लिए आ रहीं काकोली घोष ने कोलकाता एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कि हमारी संख्या 22 पहुंच गई है। आगे उन्होंने बताया कि लोकसभा स्पीकर ने हमें समय दिया है। सोमवार को सभी उनसे मिलेंगे और अलग संसदीय गुट के रूप में औपचारिक मान्यता देने की मांग करेंगे। उन्होंने बागी गुट में शामिल होने वाले दो अन्य सांसदों के नाम का खुलासा नहीं किया। घोष ने बताया कि औपचारिक रूप से इस गुट में शामिल होने के बाद ही उन सांसदों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि बंगाल के मौजूदा राजनीतिक हालातों पर असहमति रखने वाले पार्टी के कई और सांसद भी लगातार उनके संपर्क में हैं।

निष्कासित TMC नेता ने किया समर्थन

लोकसभा स्पीकर से मिलने जा रहे बागी TMC सांसदों पर सस्पेंड किए गए TMC नेता रिजु दत्ता ने कहा, बागी सांसद आज दिल्ली जा रहे हैं। काकोली घोष ने सुबह बात की थी और संभावना है कि दो और सांसद उनके साथ जुड़ेंगे, जिससे यह संख्या 20 से बढ़कर 22 हो जाएगी।

आगे उन्होंने कहा कि सोमवार को सभी बागी सांसद स्पीकर से मिलेंगे और विधानसभा में वे विपक्ष के एक अलग नेता का प्रस्ताव रख सकते हैं। मैंने उनमें से कुछ से व्यक्तिगत रूप से बात की है, उन्होंने कहा कि वे NDA का समर्थन करेंगे।

कोलकाता में होनी थी बैठक

बागी गुट के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बागी सांसदों की यह बैठक पहले कोलकाता में ही होनी थी, लेकिन अब दिल्ली में हो रही है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी इस बैठक में शामिल होने वाले थे, लेकिन आधिकारिक कार्यक्रमों में जाने के कारण उनके दिल्ली में होने वाली बैठक में नहीं पहुंचने की संभावना कम है।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Delhi Riots Case: अंकित शर्मा हत्याकांड केस में दिल्ली HC पहुंचे आरोपी, कड़कड़डूमा कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

हरियाणा में अक्टूबर से शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’, नागरिक देंगे सरकारी व्यवस्था सुधारने के सुझाव

मुंह पर पट्टी, मोबाइल टॉर्च...रांची की सड़कों पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, निकाला 2 किमी लंबा मौन मार्च

धर्म और जीवनसाथी चुनना निजी हक, आगरा धर्मांतरण कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; पुलिस की कार्रवाई पर उठा सवाल