देश

PM मोदी को जान से मारने की धमकी, 500 करोड़ रूपये और लॉरेन्स बिश्नोई की रिहाई की मांग

शुभम सोनडवले

नई दिल्ली. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को एक धमकी भरा ईमेल आया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके अलावा धमकी देने वाले ने 500 करोड़ रूपये और जेल में बंद लॉरेन्स बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) की रिहाई की मांग की है। इतना ही नहीं अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम को उड़ाने की भी धमकी दी गई है।

मुंबई और गुजरात पुलिस अलर्ट

एनआईए ने मुंबई पुलिस और गुजरात पुलिस इस धमकी भरे ईमेल के बारे में जानकारी देकर अलर्ट कर दिया है। साथ ही पीएम की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न एजेंसियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

वानखेड़े स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ाई गई

एक पुलिस सूत्र ने कहा, मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है क्योंकि शहर वानखेड़े स्टेडियम में पांच विश्व कप क्रिकेट मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। सूत्र ने बताया कि वे ईमेल के सोर्स का पता लगाने की भी कोशिश कर रहे हैं। गुरुवार की सुबह, शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष को एनआईए से एक अलर्ट मिला जिसमें कहा गया कि एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था।

धमकी भरे ईमेल में क्या कहा गया

ईमेल में कहा गया है, "तुम्हारी सरकार से हमें 500 करोड़ और लॉरेंस बिश्नोई चाहिए नहीं तो कल हम नरेंद्र मोदी के साथ नरेंद्र मोदी स्टेडियम भी उड़ा देंगे। हिंदुस्तान में सब कुछ बिकता है तो हमने भी कुछ खरीदा है कितना भी सुरक्षित कर लो हमसे नहीं बच पाओगे अगर बात करनी है तो इस मेल पर ही बात करना।"

बता दें कि भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप 2023 की गुरुवार (5 अक्टूबर) से शुरुआत हो गई है। जहां, पहला मैच अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला गया। इस मैच को न्यूज़ीलैंड ने 9 विकेट से जीता।

2014 से जेल में है बिश्नोई

बिश्नोई 2014 से जेल में है और माना जाता है कि वह जेल के अंदर से ही अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। उस पर पंजाब में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। पिछले साल बिश्नोई ने मूसेवाला पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी। उसने सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी थी। उसने कहा था, “सलमान खान बिश्नोई समाज के देवता जंबेश्वरजी मंदिर जाएं और काले हिरण की हत्या के मामले में माफी मांगें। अभी मैं गुंडा नहीं हूं लेकिन सलमान खान की हत्या के बाद गुंडा बन जाऊंगा। मेरी लाइफ का एक ही मकसद है सलमान खान को मारना। सुरक्षा हटते ही सलमान खान का मर्डर करूंगा।”

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी