राम मंदिर( फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

राम मंदिर सहित भारत के 3 मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, अयोध्या में पुलिस ने पकड़ा विस्फोटक

भारतीय विमानों को बम से उड़ाने की धमकियों सिलसिला अनवरत जारी है। इस बीच दिवाली के नजदीक आते ही अब आतंकियों के निशाने पर भारत के प्रशिद्ध मंदिर आ गए हैं।

Saurabh Pal

नई दिल्लीः भारतीय विमानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला अनवरत जारी है। इस बीच दिवाली के नजदीक आते ही अब आतंकियों के निशाने पर भारत के प्रसिद्ध मंदिर आ गए हैं। आतंकियों की धमकियों के कारण सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। खास कर सुरक्षा एजेंसियों का विशेष ध्यान अयोध्या के राम मंदिर पर है। दरअसल राम मंदिर बनने के बाद पहली दिवाली आई है। अयोध्यावासी व हिंदू धर्म को मानने वाले लोग बड़ी संख्या में दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने वाले हैं।

बता दें कि आतंकियों द्वारा राम मंदिर, उज्जैन के महाकाल मंदिर और तिरुपति के इस्कॉन मंदिर मंदिर को आतंकियों ने बम उड़ाने की धमकी दी है। पुलिस को ये धमकियां ईमेल और चिट्ठियों के माध्यम से मिली है। जिसके चलते इन सभी मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी की गई गाइडलाइन

सुरक्षा एजेंसियां इन तीनों मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की गहन जांच की जा रही है। इसके साथ ही आस-पास के होटलों और धर्मशालाओं में पूछताछ के साथ ही तलाशी ली गई। वहीं सभी को निर्देश दिए जा रहे हैं किसी संदिग्ध परिस्थिति में पुलिस को तुरंत सूचित करें। किसी भी लावारिश वस्तु को हांथ न लगाएं।

अयोध्या में विस्फोटक बरामद

इस बीच अयोध्या में पुलिस ने एक रफीक नाम व्यक्ति को विस्फोट के साथ गिरफ्तार किया है। हालांकि ये विस्फोटक आमतौपर पर पटाखे बनाने में इस्तेमाल किए जाते हैं। पुलिस ने अयोध्या की सुरक्षा को और बढ़ाते हुए विभिन्न सुरक्षा बलों को तैनात किया है।

महाकाल मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई गई

उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर को चिट्ठी के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। चिट्ठी स्पष्ट लिखा है कि महाकाल मंदिर को 30 अक्टूबर और 2 नवंबर के बीच बम से उड़ा दिया जाएगा। इस धमकी के बाद महाकाल मंदिर की सुरक्षा को और मजबूत किया गया है। मंदिर के आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। साथ दर्शन करने वाले सभी श्रद्धालुओं की गहन जांच की जा रही है।

ISIS से तिरुपति के इस्कॉन मंदिर को उड़ाने की धमकी

वहीं तिरुपति में इस्कॉन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल भेजने वाले ने ISIS के आतंकवादियों का नाम लिया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। तिरुपति पुलिस ने धमकी मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए मंदिर की तलाशी ली। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ, जिससे भक्तों की सुरक्षा पर थोड़ी राहत मिली।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब