बर्ड फ्लू (fफाइल फोटो) 
देश

महाराष्ट्र में बर्ड फ्ल्यू का खतरा बढ़ा, ठाणे के बाद पालघर में भी सामने आए मामले

आसिफ सईद

पालघर (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) जिले में एवियन इंफ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) (Bird Flu) का मामला आने के कई दिनों के बाद पड़ोसी जिले पालघर (Palghar) के वसई विरार इलाके के मुर्गी पालन केंद्र (Poultry Farm) की मुर्गियों में भी इस संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पालघर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रशांत काम्बले ने बताया कि मुर्गी पालन केंद्र (पोल्ट्री फार्म) की कुछ मुर्गियां मृत मिली थीं जिसके बाद उनके नमूनों को जांच के लिए भेजा गया था। उन्होंने बताया, ‘‘जांच के नतीजे शुक्रवार रात को आए जिसमें मुर्गियों के एच5एन1 वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।'' काम्बले ने हालांकि, दावा किया कि स्थिति गंभीर नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट नहीं किया कि पोल्ट्री फार्म की कितनी मुर्गियां मरी हैं।

उल्लेखनीय है कि इस सप्ताह के शुरुआत में ठाणे जिले के शाहपुर तहसील स्थित वेहलोली गांव के पोल्ट्री फार्म में करीब 100 पक्षियों की मौत हुई थी जिनके नमूनों की जांच में उन्हें बर्ड फ्लू होने की पुष्टि हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद जिला प्रशासन ने एक किलोमीटर के दायरे में मौजूद मुर्गी पालन केंद्रों की करीब 25 हजार पक्षियों को मारने का आदेश दिया था। (एजेंसी) 

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना