File Photo : PTI 
देश

पैरोल पर रिहा हुए लोगों ने राजनीतिक रैलियां भी की हैं, राम रहीम विवाद पर खट्टर ने कहा

शुभम सोनडवले

चंडीगढ़. डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिले पैरोल में कोई भूमिका होने से साफ इनकार कर चुके हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को कहा कि यह तय करना कानून का काम है कि पैरोल के दौरान कौन क्या-क्या कर सकता है। खट्टर का यह बयान पैरोल पर पिछले सप्ताह रिहा किये गए राम रहीम द्वारा उत्तर प्रदेश के बरनावा स्थित आश्रम से ऑनलाइन धार्मिक आयोजन किए जाने की पृष्ठभूमि में आया है।

इन आयोजनों में डेरा प्रमुख के तमाम अनुयायी शामिल हुए जिसमें हरियाणा से भाजपा के कई नेता भी हैं। इस संबंध में सवाल करने पर खट्टर ने कहा, ‘‘मैं कह रहा हूं कि यह देखना कानून का काम है... पैरोल पर रिहा हुए लोगों ने तो राजनीतिक रैलियां भी की हैं।''

खट्टर का राजनीतिक रैली करने के बारे में इशारा परोक्ष तौर पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की ओर प्रतीत होता है जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में पैरोल पर रिहा होने के बाद ऐसा किया था। खट्टर ने कहा, ‘‘तब क्या किसी ने आपत्ति की?'' (एजेंसी)

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध