File Photo 
देश

सिख गुरुओं के आदर्श भारत को महानता की चोटी पर पहुंचने के लिए प्रेरित करेंगे: प्रधानमंत्री मोदी

किर्तेश ढोबले

पानीपत/हरियाणा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को गुरु तेगबहादुर की 400वीं जयंती (400th Prakash Parv of Guru Tegh Bahadur) पर दिए संदेश में कहा कि सिख गुरुओं के मूल्यों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर भारत महानता की चोटी पर पहुंचेगा। करनाल से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद संजय भाटिया (Sanjay Bhatia) ने सिख गुरु को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का संदेश पढ़ा।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, ‘‘गुरुओं की सीख और आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र महानती की चोटी पर पहुंचेगा।'' मोदी ने कहा, ‘‘पिछली चार सदियों में देश में ऐसा कोई समय नहीं आया, जिसकी कल्पना हम गुरु तेगबहादुर जी के प्रभाव के बगैर कर सकते हैं। गुरु तेगबहादुर ने देशसेवा और लोगों की सेवा की राह दिखाई है।''प्रधानमंत्री ने कहा कि सिख गुरु ने दुनिया को शांति, सौहार्द और बलिदान का मंत्र दिया है।

मोदी ने अपने संदेश में कहा कि उनकी सरकार का सौभाग्य है कि उसे सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानकदेव जी का 550वां प्रकाशपर्व और 10वें गुरु गोबिंद सिंह जी का 350 प्रकाशपर्व मनाने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि करतारपुर साहिब गलियारे का निर्माण करके केंद्र सरकार ने ‘गुरु सेवा' के प्रति समर्पण दिखाया है। (एजेंसी)

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा