मनमोहन सिंह के स्मारक पर सियासी गहमा-गहमी तेज 
देश

मनमोहन सिंह के स्मारक पर सियासी गहमा-गहमी तेज, बोले नड्डा- कांग्रेस कर रही 'घटिया राजनीति'

BJP के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर कांग्रेस पर “घटिया राजनीति” करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि, कांग्रेस झूठ फैला रही है।

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज शनिवार को कहा कि, केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित की थी और उनके परिवार को इसकी जानकारी भी दी थी। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर मनमोहन के अंतिम संस्कार को लेकर “घटिया राजनीति” करने का आरोप लगाया।

जानकारी दें कि, नड्डा की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है, जब कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर देश के पहले सिख प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए एक यथोचित स्थान न देने का आरोप लगाया है, जहां बाद में उनका स्मारक बनाया जा सकता था।

इस बाबत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत केंद्र सरकार ने मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करवाकर “भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री” का सरासर अपमान किया है।

वहीं नड्डा ने कांग्रेस के आरोप पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पूर्व प्रधानमंत्री के दुखद निधन पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं।”

इस बाबत उन्होंने कहा, “कांग्रेस की ऐसी ओछी सोच की जितनी भी निंदा की जाए कम है। कांग्रेस, जिसने मनमोहन सिंह को उनके जीवित रहते कभी वास्तविक सम्मान नहीं दिया, अब उनके सम्मान के नाम पर राजनीति कर रही है।”

इसके साथ ही नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने मनमोहन के स्मारक के लिए जगह आवंटित थी और उनके परिवार को इसके बारे में सूचित भी किया था। उन्होंने आरोप लगाया, “इसके बावजूद कांग्रेस झूठ फैला रही है।” नड्डा ने कहा, “राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य कांग्रेस नेताओं को इस तरह की घटिया राजनीति करने से बचना चाहिए।” (एजेंसी इनपुट के साथ)

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध