PHOTO- ANI 
देश

नहीं थम रहा IIT-मद्रास में आत्महत्या का दौर, पंखे से लटका मिला PhD छात्र का शव, साल भर में तीसरी घटना

सूर्यकांत तिवारी

चेन्नई: तमिलनाडु (Tamil Nadu) स्थित आईआईटी मद्रास (IIT Madras) में एक और आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां एक और छात्र ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग (Department of Mechanical Engineering) के पीएचडी रिसर्च स्कॉलर सचिन कुमार जैन (Sachin Kumar Jain) का शव 31 मार्च को उनके चेन्नई के वेलाचेरी स्थित आवास पर लटका पाया गया था। जिसके बाद संस्थान में हड़कंप मच गया। मृतक छात्र पश्चिम बंगाल का मूल निवासी था। चेन्नई पुलिस ने घटना की जानकारी दी है। फ़िलहाल मामले की जांच कर रही है।

देश की अग्रणी शिक्षण संस्थानों में एक आईआईटी मद्रास में एक और आत्महत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार  इस साल IIT मद्रास से आत्महत्या की यह तीसरी घटना है और 2018 के बाद से 11वां मामला है। इसको लेकर संस्थान में चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने कहा कि 31 मार्च को, मृत छात्र ने एक व्हाट्सएप स्टेटस 'आई एम सॉरी नॉट गुड एनफ' पोस्ट किया। स्थिति को देखकर, उसके दोस्त उसके घर पहुंचे और सचिन को अपने कमरे में लटका पाया। एक एम्बुलेंस को बुलाया गया और लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुका था। मामले में आगे की जांच चल रही है।

https://twitter.com/ani_digital/status/1642419450098925568

जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। आईआईटी मद्रास ने एक बयान जारी कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। मामले में आईआईटी की तरफ से बयान में कहा गया कि 31 मार्च 2023 की दोपहर वेलाचेरी, चेन्नई में उनके आवास पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के एक पीएचडी रिसर्च स्कॉलर के असामयिक निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। एक अनुकरणीय अकादमिक और शोध रिकॉर्ड वाले छात्र के लिए एक बड़ी क्षति है।

आंध्र प्रदेश के पलनाडू में भीषण हादसा, बस और ऑटो में जोरदार टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत

नेशनल स्पोर्ट्स डे पर PM मोदी की खेल की बात, जानिए क्यों आज का दिन हर एथलीट के लिए है खास

खेल दिवस पर पीएम मोदी करेंगे युवाओं से खास बातचीत, 1500 से ज्यादा संस्थानों में होगा खेलो इंडिया डायलॉग

Weather Update: देशभर में छाया साइक्लोनिक सर्कुलेशन, UP-बिहार समेत 26 राज्यों में आंधी-तूफान से मचेगा हाहाकार

PM मोदी के इंटरव्यू पर रिजिजू का बड़ा दावा, बोले- इतने इंटरव्यू किसी PM ने नहीं दिए, मीडिया पर भी साधा निशाना