सुंजवान मिलिट्री स्टेशन (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
देश

जम्मू के सुंजवान मिलिट्री स्टेशन पर आतंकवादियों ने किया हमला, एक जवान घायल

जम्मू के सुंजवान मिलिट्री स्टेशन पर आतंकवादियों द्वारा बेस के बाहर से की गई गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया। तलाशी अभियान जारी है। संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए गोली चलाई गई जिसके बाद पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गई है।

प्रिया जैस

जम्मू: जम्मू के सुंजवान मिलिट्री स्टेशन पर आतंकवादियों द्वारा बेस के बाहर से की गई गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया। तलाशी अभियान जारी है। सोमवार को सुंजवान मिलिट्री स्टेशन पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया है। जहां बेस पर तैनात एक जवान को गोली लग गई है जिससे वे घायल हो गए है। इस हमले के जवाब में सेना ने जवाबी गोलीबारी की जिसके बाद अब सर्च ऑपरेशन जारी है।

बताया जा रहा है कि हमला सुबह 11 बजे हुआ। जहां आतंकवादी सुजवान बेस के पास घात लगाए बैठे थे। आतंकवादियों ने आर्मी बेस पर तैनात 36 इंफेन्ट्री ब्रिगेड को निशाना बनाया। जहां आतंकवादियों ने हमला कर दिया। रक्षा सूत्रों के अनुसार सेना ने भी अपनी ओर से जवाबी हमला किया और अब पूरे इलाके की कड़ी नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

जम्मू में आतंकी हमला

जम्मू के सुंजवान मिलिट्री स्टेशन पर आतंकवादियों द्वारा बेस के बाहर से की गई गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया। तलाशी अभियान जारी है।

अधिकारियों ने दी जानकारी

जम्मू में सोमवार को एक शिविर के बाहर संदिग्ध गतिविधि देखकर सेना के संतरी ने गोली चलाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई और क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि संतरी ने शहर के बाहरी इलाके में स्थित सुंजवान चौकी के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि देखी, जिसके बाद उसने गोली चला दी।

उन्होंने कहा कि गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन गहन जांच के लिए सेना तथा स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर ली। इससे पहले फरवरी 2018 में आतंकवादियों ने सुंजवान सैन्य शिविर पर हमला किया था। इस घटना में तीन सैनिक शहीद हो गए थे और एक नागरिक की मौत हो गई थी। वहीं घटना में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया था।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM