बेंगलुरु में टेंपो ट्रैवलर ने इंडिगो विमान में मारी टक्कर 
देश

Shocking News: इंडिगो एयरक्राफ्ट को टेंपो ट्रैवलर ने मारी टक्कर, जानें कैसे हुआ हादसा...

बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़े इंडिगो विमान में एक टैंपो ट्रैवलर ने टक्कर मार दी। घटना में चालक को मामूली चोट आई है। जानें क्या है पूरा मामला।

यतीश श्रीवास्तव

बेंगलुरु: कर्नाटक में इंडिगो एयर क्राफ्ट को एक टेंपो ट्रैवलर ने टक्कर मार दी। सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा है लेकिन यह घटना सच में हुई है। दरअसल बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिडा एयरक्राफ्ट का इंजन रिपेयर होना था। इस दौरान उसे एयरपोर्ट पर ही खड़ा किया गया था तभी एक टेंपो ट्रैवलर ने विमान को टक्कर मार दी। घटना में चालक को मामूली चोट भी आई है। इंडिगो की ओर से दिए गए बयान में कहा गया है कि चालक की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है। 

सामान्य तौर पर एयरपोर्ट पर काफी सुरक्षा इंतजाम रहते हैं और एयर क्राफ्ट के आसपास वाहन ले जाने के दौरान सुरक्षा भी बरती जाती है लेकिन फिलहाल इस मामले में एयरपोर्ट की ही एक टेंपो ट्रैवलर ने इंडिगो के विमान में टक्कर मार दी।

केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई घटना

बेंगलुरु एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि यह घटना दोपहर के वक्त हुई जब एक थर्ड पार्टी ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी की ओर से चलाए जा रहे टेंपो ट्रेवलर वाहन ने केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बेंगलुरु में इंडिगो के एक विमान के ऊपरी हिस्से में टक्कर मार दी। वह विमान फिलहाल उड़ान नहीं भरने वाला था। एयपपोर्ट प्रशासन की ओर से दिए बयान में कहा गया है कि  एजेंसी से संबंधित स्टेकहोल्डर के साथ समन्वय में सभी प्रोटोकॉल को फॉलो किया गया है। एयरपोर्ट ने बयान में कहा है कि हमारे यात्रियों, एयरलाइन पार्टनर्स और एयरपोर्ट कर्मचारियों की सुरक्षा हमारे लिए पहली प्रायरिटी है। 

इंजन रिपेयरिंग के लिए रोका गया था विमान

इंडिगो की ओर से दिए गए बयान में बताया गया कि विमान को इंजन की मरम्मत के लिए रोका गया था। इस दौरान एक टेंपो ट्रैवलर ने केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़े इंडिगो विमान में टक्कर मार दी। इंडिगो विमान को इंजन की मरम्मत के लिए अल्फा पार्किंग बे 71 में पार्क किया गया था। बताया जा रहा है कि दुर्घटना उस वक्त हुई जब टेंपो ट्रैवलर चालक कर्मचारियों को वाहन से उतार रहा था। इस दौरान वाहन का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना में चालक को मामूली चोट आई है। 

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए