रेवंत रेड्डी बोले जरूरत पड़ी तो पीएम मोदी से 50 बार मिलूंगा 
देश

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी बोले- एक नहीं, 50 बार मिलूंगा PM मोदी से, जानें क्या है मामला

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि प्रदेश के विकास के नए प्रोजेक्ट शुरू करने या आवश्यक धनराशि के लिए अगर 50 बार प्रधानमंत्री मोदी से मिलना पड़ेगा तो भी मैं मिलूंगा।

यतीश श्रीवास्तव

हैदराबाद: तेलंगाना के विकास को लेकर मुख्यमंत्री लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि राज्य में नए प्रोजेक्ट्स शुरू होंगे तो ही राज्य का विकास होगा और युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि राज्य के लिए किसी परियोजना की मंजूरी या उसके लिए धनराशि आवंटित कराने के लिए अगर पीएम मोदी से एक क्या अगर 50 बार मिलना पड़े तो भी मैं मिलूंगा।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को संगारेड्डी जिले के जहीराबाद में सभा के दौरान कहा कि वह राज्य के लिए आवश्यक धनराशि और किसी प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री से 50 बार मिलने को तैयार हैं। उन्होंने राज्य में इनवेस्टमेंट और विकास को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और विपक्ष दोनों के सहयोग के महत्व को भी जरूरी बताया। उन्होंने विधानसभा में विपक्ष के नेता के. चंद्रशेखर राव से भी सदन में प्रासंगिक मुद्दों पर चर्चा में शामिल होने को कहा।

केंद्र के सामने रखेंगे समस्याएं

रेड्डी ने कहा ने कहा कि राजनीति केवल चुनाव के समय होती है। मेरा लक्ष्य इस क्षेत्र का विकास करना है। इसके हम केंद्र का भरपूर सहयोग लेंगे। जरूरत पड़ी तो बार-बार जाकर मिलेंगे और अपनी समस्याएं और जरूरतें केंद्र के सामने रखेंगे हम उनसे वह धनराशि लेने के लिए जोर देंगे जिसकी राज्य को जरूरत है और उसे मिलनी चाहिए।

सीएम रेवंत रेड्डी ने नेता विपक्ष को घेरा

रेवंत रेड्डी ने नेता विपक्ष के. चंद्रशेखर राव पर अपने कार्यकाल के दौरान राज्य के विकास की उपेक्षा करने और अपने फार्महाउस तक ही सीमित रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष भी राज्य की बेहतरी के लिए मुद्दे उठाए।  उन्होंने फार्मा और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के क्षेत्रों को मजबूत करने के अलावा औद्योगिक पार्कों की स्थापना कर राज्य की आय बढ़ाने और संपत्ति सृजन की आवश्यकता पर बल दिया।

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को भी किया याद

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ मेडक जिले के जुड़ाव को याद किया। इंदिरा गांधी ने 1980 में मेडक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा कि मेडक जिला और इंदिरा गांधी का अटूट रिश्ता है। इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया था। रेड्डी ने आरोप लगाया कि भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पिछली सरकार के दौरान एनआईएमजेड (राष्ट्रीय निवेश और विनिर्माण क्षेत्र), जहीराबाद में चल रहा काम धीमा हो गया था।

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत