तेलंगाना विधानसभा में हंगामा सौजन्य-IANS
देश

BRS के कई विधायक सस्पेंड, सदन में नारेबाजी और हंगामे पर स्पीकर का एक्शन; तेलंगाना में कई नेताओं पर FIR

Telangana Assembly BRS MLAs Suspended: तेलंगाना विधानसभा में हंगामे और नारेबाजी के बाद BRS के कई विधायक मॉनसून सत्र के बाकी समय के लिए सस्पेंड कर दिए गए। KTR ने स्थगन प्रस्ताव दिया था।

प्रिया जैस

Telangana Assembly Monsoon Session: बुधवार को तेलंगाना विधानसभा में भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कई सदस्यों को मॉनसून सत्र के बाकी समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया। उन्होंने सदन की कार्यवाही में बाधा डाली, सदन के बीचों-बीच (वेल में) आ गए और नारे लगाए।

जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई, BRS सदस्य वेल में जमा हो गए और "हमें न्याय चाहिए" जैसे नारे लगाने लगे। BRS के कार्यकारी अध्यक्ष K.T. रामा राव ने स्थगन प्रस्ताव पेश किया था। तेलंगाना विधानसभा सत्र के तीसरे दिन से पहले तेलंगाना विधानसभा के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

BRS सदस्यों का विधानसभा में हंगामा

इसमें दो दिन पहले पार्टी की महिला विधायकों के खिलाफ पुलिस की कथित मनमानी कार्रवाई और सत्ताधारी कांग्रेस के कुछ सदस्यों द्वारा BRS प्रमुख के. चंद्रशेखर राव की मौत की कामना करने वाली कथित टिप्पणियों पर चर्चा की मांग की गई थी।

स्पीकर गड्डम प्रसाद कुमार, डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्क और संसदीय मामलों के मंत्री डी. श्रीधर बाबू के बार-बार कहने के बावजूद, BRS सदस्य अपनी सीटों पर वापस नहीं लौटे।

विक्रमार्क ने कहा कि उन्होंने और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने असल में चंद्रशेखर राव के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की थी। श्रीधर बाबू द्वारा सस्पेंशन का प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद स्पीकर ने BRS सदस्यों के सस्पेंशन की घोषणा की।

तेलंगाना विधानसभा के बाहर हंगामे पर FIR

तेलंगाना विधानसभा के बाहर सोमवार 6 सितंबर को BRS नेताओं के प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदसूलकी की खबरें सामने आई थी। इस मामले पर अब बीआरएस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

सैफाबाद पुलिस ने BRS नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया। इनमें पूर्व मंत्री टी हरीश राव, केटी रामा राव और कई विधायक और विधान परिषद सदस्य शामिल हैं। इन पर तेलंगाना विधानसभा के गेट नंबर 3 पर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया गया है।

BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज

सैफाबादा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 74, 75(1), 79, 121(1), 130, 132, 296, 351(2), 352 और 3(5) के तहत दर्ज किया गया।

शिकायत के अनुसार, जब पुलिस ने उन्हें बताया कि राजनीतिक नारों वाली टी-शर्ट पहने और प्लेकार्ड लिए लोगों को विधानसभा के अंदर जाने की अनुमति नहीं है और उनसे सहयोग का अनुरोध किया, तो नेताओं ने कथित तौर पर उनके साथ बदसलूकी की।

तेलंगाना सरकार ने सोमवार 6 सितंबर को राज्य विधानसभा के बाहर BRS के विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरें जारी कीं। BRS नेता कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के खिलाफ विरोध कर रहे थे। उनका आरोप था कि सरकार सत्ता में 1,000 दिन पूरे करने के बाद भी अपने चुनावी वादे पूरे करने में नाकाम रही है।

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी