तरुण तेजपाल (Photo Credits-Facebook)  
देश

तरुण तेजपाल मामले में सुनवाई टली, वकील के कोरोना पॉज़िटिव होने की कोर्ट में दी गई जानकारी

आसिफ सईद

पणजी: बंबई उच्च न्यायालय (Bombay High Court) की गोवा (Goa) पीठ ने सोमवार को तरूण तेजपाल (Tarun Tejpal) से जुड़े मामले की सुनवाई 12 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी। तेजपाल के वकीलों (Lawyer) में से एक ने अदालत (Court) को बताया था कि उनका एक साथी वकील कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाया गया है।

तेजपाल की ओर से पेश अधिवक्ता रौनक राव ने न्यायमूर्ति रवेती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति एम एस जवालकर की खंडपीठ को बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता अमित देसाई का एक सहायक वकील कोविड-19 से पीड़ित पाया गया है। उन्होंने इस आधार पर मामले की सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध किया जिसे अदालत ने मान लिया।

तेजपाल पर आरोप लगे थे कि तहलका पत्रिका के प्रधान संपादक रहने के दौरान उन्होंने नवंबर 2013 में गोवा के एक पांच सितारा होटल की लिफ्ट में अपनी महिला सहयोगी का यौन उत्पीड़न किया था। इस साल मई में सत्र अदालत ने इस मामले में तेजपाल को बरी कर दिया था। सत्र अदालत के फैसले को गोवा सरकार ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। (एजेंसी) 

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

हाथ में ही फट गया पटाखा... दिल्ली में 10 साल के बच्चे की मौत, दीवाली की खुशियों के बीच अचानक बदले हालात

IMD Weather Update: दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिवाली की रात देशभर में आग का कहर, दिल्ली से मुंबई तक फैक्ट्री, दुकान और इमारतें आग की चपेट में