महिलाओं के लिए आज फ्री बस सेवा की शुरूआत करेंगे तमिलनाडु के CM सी. जोसेफ विजय (सोर्स- सोशल मीडिया)
देश

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

Vetri Payanam Free Bus Scheme: तमिलनाडु में 2 अक्टूबर से वेत्री पयनम योजना शुरू हुई। इसके तहत महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को 12,692 सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

विजय कुमार तिवारी, अक्षय साहू

Tamilnadu Vetri Payanam Scheme 2026: तमिलनाडु सरकार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात दी है। राज्य में आज यानी 2 अक्टूबर 2026, गांधी जयंती के दिन से ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’ शुरू कर दी गई है। इस योजना को तमिल में ‘वेत्री पयानम’ कहा जाता है। सरकार का कहना है कि इस योजना से राज्य की करोड़ों महिलाओं और बेटियों को सीधा फायदा मिलेगा। अब उन्हें रोज के आने-जाने के लिए बस का किराया नहीं देना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री विजय ने किया था वादा

इस योजना का ऐलान मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने किया है। उन्होंने मार्च में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान महिलाओं के लिए कई बड़े वादे किए थे। फ्री बस यात्रा उन्हीं वादों में से एक थी। गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने X पर पोस्ट करके जानकारी दी। पोस्ट में लिखा था, "तमिलनाडु की सम्मानित महिलाओं - हमारी दादी, मां, बहन, छोटी बहन, बच्चियों और विवाहित महिलाओं के लिए 2 अक्टूबर से फ्री विक्ट्री जर्नी स्कीम शुरू हो रही है।"

टीवीके सरकार बनने के बाद यह महिलाओं के लिए सबसे बड़ी योजना मानी जा रही है। ऐसा करके मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपना एक और वादा पूरा किया है।

किन लोगों का मिलेगा योजना का लाभ

इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें उम्र की कोई सीमा नहीं रखी गई है। राज्य की सभी आयु वर्ग की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। छोटी बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक सब फ्री में सफर कर सकेंगी।

इतना ही नहीं, ट्रांसजेंडर लोगों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। सरकार ने साफ किया है कि किसी भी तरह की आय सीमा नहीं रखी गई है। यानी अमीर हो या गरीब, सभी महिलाएं इस सुविधा का फायदा उठा सकती हैं। इस पहल से रोजाना करीब 84.32 लाख महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।

कौन सी बसों में मिलेगी फ्री यात्रा की सुविधा

महिलाएं राज्य की सभी सरकारी बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी। सरकार ने कुल 12,692 सरकारी बसों को इस योजना के दायरे में लाया है। इनमें एक्सप्रेस बस, LSS (लिमिटेड स्टॉप सर्विस), डीलक्स और मोफस्सिल बसें शामिल हैं। यानी चाहे शहर के अंदर जाना हो या एक जिले से दूसरे जिले में, महिलाओं को टिकट नहीं लेना पड़ेगा। सरकार ने यह भी साफ किया है कि रोजाना कितनी बार यात्रा करनी है, इसकी कोई लिमिट नहीं है। आप दिन में जितनी बार चाहे उतनी बार फ्री में बस में सफर कर सकती हैं।

क्यों खास है ये योजना?

तमिलनाडु में पहले से ही महिलाओं के लिए कई योजनाएं चल रही हैं, लेकिन वेत्री पयानम योजना को सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे महिलाओं को काम पर जाने, स्कूल-कॉलेज जाने और अस्पताल जाने में काफी आसानी होगी। कई बार महिलाएं किराए की वजह से घर से बाहर नहीं निकल पाती थीं। अब फ्री यात्रा होने से वे ज्यादा आत्मनिर्भर बनेंगी। इससे उनके पैसे भी बचेंगे और समय भी।

यह योजना न सिर्फ महिलाओं की जेब का बोझ कम करेगी, बल्कि उन्हें सुरक्षित और भरोसेमंद सफर भी देगी। सरकार का मानना है कि जब महिलाएं ज्यादा सफर करेंगी, तो वे समाज में और ज्यादा सक्रिय भूमिका निभा पाएंगी।

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन

जंतर-मंतर जाने वाले सभी रास्ते सील, पुलिस ने नहीं दी अनुमति; AISA-SFI और AAP का आज दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन

Weather Update: कहीं 40 डिग्री गर्मी, कहीं -4°C ठंड तो कहीं बाढ़, 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट