तमिलनाडु के पूर्व शिक्षामंत्री 100 करोड़ के घोटाले मामले में गिरफ्तार
अनबिल पोय्यामोझी पर पार्टी फंड के नाम पर स्कूलों को मान्यता देने का लगा गंभीर आरोप
अनबिल पोय्यामोझी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
Former Education Minister Of Tamil Nadu, Anbil Poyyamozhi: तमिलनाडु के पूर्व शिक्षामंत्री को 100 करोड़ के घोटाले मामले में गिरफ्तार किया गया है। पूर्व शिक्षामंत्री अनबिल पोय्यामोझी के गिरफ्तारी का कारण मद्रास हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज होना है।
जमानत याचिका खारिज होने के बाद सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अनबिल पोय्यामोझी पर आरोप है कि पूर्ववर्ती DMK की सरकार में साल 2021 से 2026 तक शिक्षामंत्री रहते हुए उन्होंने 1000 से अधिक स्कूलों को मान्यता देने के बदले पार्टी फंड के नाम पर 100 करोड़ रुपये की वसूली की है।
तमिलनाडु की पूर्ववर्ती सरकार DMK में शिक्षामंत्री रहते हुए अनबिल पोय्यामोझी पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपने पद का गलत उपयोग किया। निजी स्कूलों को मान्यता देने के नाम पर मोटी उगाही की। पद पर रहते हुए उन्होंने करीब 100 करोड़ रुपये पार्टी फंड के नाम पर स्कूल संचालकों से लिए। गिरफ्तारी से बचने के लिए अनबिल पोय्यामोझी ने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की जिसे अदालत ने स्वीकर नहीं किया। इसके बाद अमिंजीकरई स्थित उनके अपार्टमेंट से सेंट्रल क्राइम ब्रांच की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि पद का दुरूपयोग करते हुए अनबिल पोय्यामोझी ने पार्टी के फंड के नामपर फ्राड किया। दावा किया जा रहा है कि ये रकम 100 करोड़ से ज्यादा की हो सकती है।
पूर्व शिक्षामंत्री के गिरफ्तारी के बाद से ही DMK की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि ये कार्रवाई प्रतिशोध के रूप में की गई है। मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली सरकार को विपक्ष घेरने का प्रयास कर रही है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार जांच एजेंसियों का गलत प्रयोग कर रही है।
अनबिल पोय्यामोझी को पुलिस गिरफ्तार करने जब अमिंजीकरई स्थित उनके अपार्टमेंट पहुंची तो उनके समर्थकों ने उनकी गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पुलिस के साथ झड़प किए। थोड़ी बहस और झड़प के बाद पुलिस पूर्व शिक्षामंत्री को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई।