चेन्नई में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन सोर्स- (@tncpim)
देश

चुनाव आयोग के खिलाफ रण में सीएम विजय सेना की एंट्री! चेन्नई में इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल हुए

CEC Gyanesh Kumar Contoversy: इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में पहली बार TVK की एंट्री हुई है। सीएम विजय के पार्टी के नेताओं ने प्रदर्शन में शामिल होकर मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांगा।

नितिन कुमार राय

Highlights:

  • इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल हुए सीएम विजय के पार्टी के नेता

  • निर्वाचन आयोग की कार्यशैली के विरोध में प्रदर्शन

  • मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की गई

  • देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहा है प्रदर्शन

India Bloc March In Chennai: देश में निर्वाचन आयोग की कार्यशैली पर चल रहे विवाद और इससे जुड़े प्रदर्शन के बीच पहली बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति की पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर हो रहे एक आंदोलन में भाग लिया। तमिलगा वेत्री कझगम(TVK) गुरुवार को चेन्नई में कांग्रेस के नेतृत्व वाले 'इंडिया' गठबंधन के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई। यह प्रदर्शन मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ किया गया था।

देश की राजधानी में चल रहा प्रदर्शन

राष्ट्रीय राजधानी में भी मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। लोकतंत्र बचाओ बैनर तले इस आंदोलन का नेतृत्व कांग्रेस सांसद बी. मणिकम टैगोर और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने किया, जिसमें गठबंधन की सभी सात पार्टियों के नेता शामिल हुए। 3 अक्टूबर को 'इंडिया' गठबंधन में शामिल होने के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग वाले किसी अभियान में TVK की यह पहली भागीदारी है।

कई राजनीतिक दल आंदोलन में शामिल

TVK नेता और स्कूली शिक्षा मंत्री ए. राजमोहन, विदुथलाई चिरुथैगल काची के अध्यक्ष और सांसद थोल थिरुमावलवन, और मारुमलरची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) के महासचिव वाइको भी इस प्रदर्शन में शामिल थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान विदुथलाई चिरुथैगल काची के नेता एसएस बालाजी ने कहा कि जब CJP ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई, तो नतीजा बहुत जल्द सामने आ गया. आखिरकार, न्याय की जीत होती है और लोकतंत्र जीतता है।

इंडिया गठबंधन में TVK की एंट्री

INDIA गठबंधन में कई राष्ट्रीय पार्टियां शामिल हैं। जहां तक ​​तमिलनाडु की बात है, तो यहां पार्टियों की संख्या सीमित है, और उन्होंने तमिलनाडु के INDIA गठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई है... जब राष्ट्रीय स्तर पर INDIA गठबंधन की बैठक होगी, तो वे TVK को आधिकारिक तौर पर शामिल करने पर अपनी सहमति दे देंगे, लेकिन TVK अब INDIA गठबंधन का हिस्सा बन चुका है।

डीएमके ने प्रदर्शन से बनाई दूरी

चेन्नई के आंदोलन में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रमुख के.एम. कादर मोहिदीन, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव पी. शनमुगम, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) के राज्य सचिव एम. वीरपांडियन और CPI के राज्य सचिव पाला असैथम्बी भी शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के तमिलनाडु प्रभारी निवेदित अल्वा भी शामिल थे।

चेन्नई में यह प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ है जब कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के बीच दरार और गहरी हो गई है।  DMK ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले आंदोलनों से खुद को दूर कर लिया है और अपने पूर्व सहयोगी पर विश्वासघात का आरोप लगाया है।

शब्द नेहा बोरा के.. विचारधारा राहुल गांधी की, प्रदीप भंडारी ने बांग्लादेश मॉडल अपनाने का लगाया आरोप

धर्म बदला तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म बदलकर मुस्लिम बने लोगों को आरक्षण पर झटका

NSUI Protest: दिल्ली पुलिस के खिलाफ केरल में केस दर्ज, अथिरा विजयन की शिकायत पर जीरो FIR

IDBI बैंक के पुनर्गठन का रास्ता साफ! फेयरफैक्स की 81 रुपये प्रति शेयर बोली मंजूर, सरकार के फैसले का विरोध शुरू

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य