(फ़ाइल फोटो) 
देश

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में आवारा कुत्तों ने 5 और 7 साल के भाइयों को मार डाला

शुभम सोनडवले

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में एक चौंकाने वाली और भयानक घटना उजागर हुई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में दो अलग-अलग घटनाओं में आवारा कुत्तों के हमले में 7 और 5 साल के दो भाई-बहनों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक पहली घटना 10 मार्च को हुई। जहां, सात वर्षीय बच्चा लापता होने के बाद मृत पाया गया। शव पर कुत्तों के काटने जैसी चोटें पाई गई। वहीं, दूसरी घटना 12 मार्च हुई। जहां, उक्त बच्चे के छोटे भाई को घायल पड़ा पाया गया। वह आवारा कुत्तों से घिरा हुआ था।

https://twitter.com/ANI/status/1634895246613164032

दिल्ली पुलिस ने कहा, "वसंत कुंज क्षेत्र में 2 अलग-अलग घटनाओं में आवारा कुत्तों के हमले में 7 और 5 साल की उम्र के 2 भाई-बहनों की कथित तौर पर मौत हो गई थी। 7 साल का बच्चा 10 मार्च को लापता हो गया था और उसका शव बाद में जानवरों के काटने जैसी चोटों के साथ बरामद किया गया था।"

पुलिस ने कहा, "आज, 12 मार्च को, उनके 5 वर्षीय भाई पर कथित रूप से उस समय हमला किया गया जब वह शौच के लिए गया था। उसके चचेरे भाई ने उसे घायल पड़ा पाया, जो आवारा पशुओं से घिरा हुआ था। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामला दर्ज कर दिया गया है। जांच चल रही है।"

वायु प्रदूषण से भारत को हर साल 24 लाख करोड़ का नुकसान! GDP का 6% हिस्सा धुएं में हो रहा बर्बाद

राहुल गांधी को मोदी फोबिया! राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर एकनाथ शिंदे का तीखा हमला

NCP विलय की अटकलों के बीच दिल्ली में बड़ी हलचल! सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल के बीच 35 मिनट तक हुई बैठक

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट

Chhath Special: छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, दिल्ली से चलेंगी 77 स्पेशल बसें, ट्रेन में वेटिंग का झंझट खत्म