जया किशोरी, कथावाचक [स्रोत: ANI] 
देश

कथावाचक जया किशोरी ने दी 'लेदर बैग' विवाद पर सफाई, कहा- मैंने कुछ त्यागा नहीं है, तो मैं आपको ऐसा करने के लिए कैसे कह सकती हूं!

न्यूज़ एजेंसी ANI के अनुसार प्रख्यात कथावाचक जया किशोरी ने कथित 'लेदर बैग' विवाद पर अपनी ओर से सफाई पेश की है। इस दौरान कथावाचक ने अपने बयान में कई अन्य बातों को लेकर भी जवाब दिए है।

प्रतीक मिश्रा

कोलकाता: लेदर बैग विवाद को लेकर कथावाचक जया किशोरी ने न्यूज़ एजेंसी ANI को बयान दिया है। अपने बयान में कथावाचक ने लेदर बैग विवाद तथा उनको लेकर चल रही अन्य बातों पर सफाई पेश की है और कहा कि वह बैग कस्टमाइज्ड बैग है और उसमें कहीं भी लेदर नहीं है।

कथावाचक ने आगे कहा कि कस्टमाइज्ड का मतलब होता है, कि आप इसे अपनी मर्जी से बनवा सकते हैं। इसलिए इस पर मेरा नाम भी लिखा है। मैंने कभी लेदर इस्तेमाल नहीं किया और ना ही कभी करूंगी।

कथा में आने वाले लोगो की ओर इशारा करते हुए जया किशोरी ने कहा कि जो लोग मेरी कथा में आए हैं, वे अच्छी तरह जानते हैं कि मैं कभी नहीं कहती कि सब कुछ मोह माया है, पैसा मत कमाओ या सब कुछ त्यागो।

इतना ही नहीं जया किशोरी ने उनपर निशाना साधने वाले लोगो को करारा जवाब देते हुए कहा कि मैंने कुछ त्यागा नहीं है, तो मैं आपको ऐसा करने के लिए कैसे कह सकती हूं? मैं पहले दिन से ही स्पष्ट हूं कि मैं कोई संत, साधु या साध्वी नहीं हूं। मैं एक सामान्य लड़की हूं, मैं एक सामान्य घर में रहती हूं, मैं अपने परिवार के साथ रहती हूं। मैं युवाओं से भी यही कहती हूं कि आप मेहनत करें, पैसा कमाएं, खुद को एक अच्छी जिंदगी दें और अपने सपने पूरे करें।

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी