जहानाबाज : बिहार के जहानाबाज में सावन सोमवार के चलते जहानाबाज के सिद्धेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी हुई थी। जिसके बाद भीड़ बढ़ गई और और अब सिद्धेश्वर मंंदिर से भगदड़ की खबर सामने आ रही है। इस भगदड़ में लगभग 7 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल होने की खबर सामने आ रही है। मृतकों में 5 महिलाएं और दो पुरूष शामिल है।
सावन सोमवार के चलते सिद्धेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना करने मंदिर पहुंचे थे। जहां सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारे लग गई थी। पुलिस के मुताबिक सावन सोमवार के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए लोग कतार में लगे थे लेकिन मंदिर में पहुंचने वाली इस कतार में देखते ही देखते धक्का मुक्की होने लगी। जिससे भक्तों के लिए बनाई गई रेलिंग टूट गई और भगदड़ मच गई।
बिहार के सिद्धेश्वर मंदिर में मची भगदड़ पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया। बिहार के मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार ने भगदड़ में मरे सात लोग जिनमें दो पुरूष और पांच महिलाएं शामिल है इनके लिए राशि देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी मृतकों के परिवार वालों को 4 लाख रूपए की अनुग्रह राशि देने के आदेश दिए है।
यह भी पढ़ें- बिहार: जहानाबाद हादसे पर CM नीतीश कुमार ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का किया ऐलान
सिद्धेश्वर मंदिर की इस घटना पर जहानाबाद के एसडीओ विकास कुमार ने कहा कि यह दुखद घटना है। सभी तैयारियां दुरुस्त थी। अभी हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं।
जानकारी के लिए बताते चले कि इससे पहले हाल ही में ही इसी प्रकार की घटना सामने आयी थी। दो जुलाई को उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ मच गई थी। यह भगदड़ बाबा नारायण हरि के एक धार्मिक कार्यक्रम में हुई थी। जिसमें 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।