Representative Image 
देश

केरल में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

आसिफ सईद

त्रिशूर (केरल): केरल (Kerala) के त्रिशुर जिले के इरिंजालकुडा में मंगलवार को कथित तौर पर जहरीली शराब पीने (Spurious Liquor) से दो लोगों की मौत (Death) हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों ही दोस्त थे और उन्होंने मंगलवार रात को शराब पी थी, जो कथित तौर पर जहरीली थी।

पुलिस ने उनके अन्य दोस्तों के हवाले से बताया कि शराब पीने के तुरंत बाद ही दोनों को बेचैनी होने लगी और फिर उनके मुंह से झाग निकलने लगा। दोनों बेहोश हो गए और उन्हें तुंरत ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘ बीजू की मौत सोमवार रात हुई और निशांत ने मंगलवार तड़के दम तोड़ दिया। हमने जांच के लिए मौके से शराब के कुछ नमूने लिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।'' पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। 

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर