स्पेन के राष्ट्रपति (सौ. एक्स) 
देश

स्पेन के राष्ट्रपति पहुंचे वडोदरा, पीएम मोदी संग करेंगे रोड शो, गुजरात को मिलेगी विमान फैक्ट्री सहित करोड़ों की सौगात

स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज गुजरात के वडोदरा आज यानी 28 अक्टूबर को देर रात पहुंचे। वह आज यानी 28 अक्टूबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और साथ में रोड शो में भी हिस्सा लेंगे।

प्रीति शर्मा

गुजरात: स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज गुजरात के वडोदरा आज यानी 28 अक्टूबर को देर रात पहुंचे। यह लगभग दो दशकों में स्पेन राष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा है। वह आज यानी 28 अक्टूबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और साथ में रोड शो में भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा वे वडोदरा में टाटा एडवांस सिस्टम एयरबस प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन कर करोड़ों की सौगात देंगे। इसके तहत मेक इन इंडिया के स्वदेशी सामानों के निर्माण को बढ़ा मिल सकेगा। साथ ही, दोनों देश के नेता उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे।

पीएम मोदी और स्पेन राष्ट्रपति करेंगे रोड शो

वडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज सोमवार को सुबह टाटा एडवांस्ड सिस्टम लिमिटेड का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह टाटा के प्लांट तक रोड शो में शामिल होंगे। इसके बाद दोनों देश के नेता लक्ष्मी विलास पैलेस में एक साथ लंच करेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही द्विपक्षीय बातचीत भी होगी।

बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने साल 2021 सितंबर में करीब 56 विमानों की आपूर्ति के लिए एयरबस डिफेंस एंड स्पेस एसए के लिए स्पेन के साथ लगभग 21,935 करोड़ रुपए के सौदे पर हस्ताक्षर किए थे। इन में से 16 विमानों को स्पेन से उड़ान के लिए तैयार स्थिति में सीधा भारत लाया जाएगा। वहीं 40 विमानों का निर्माण टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा भारत करेगा।

लक्ष्मी विलास पैलेस की खासियत

लक्ष्मी विलास पैलेस के भव्य दरबार हॉल को मिलाकर कुल 170 कमरे हैं। यह महल अपनी वास्तुकला के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद सुंदर लॉन और संगमरमर के भव्य कलश तथा इतालवी मूर्ति कला से सुसज्जित हरे भरे बाग-बगीचे इस जगह की खूबसूरती को और निखार देते हैं। कहा जाता है कि यह पैलेस लंदन के बकिंघम पैलेस से भी बड़ा है। इसे मुख्य रूप से इंडो सारसेनिक शैली में डिजाइन किया गया था।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब