File Photo 
देश

दक्षिण पश्चिम मॉनसून के अगले हफ्ते के शुरू में केरल पहुंचने की संभावना

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands) पर जल्दी पहुंचने के बाद दक्षिण पश्चिम मॉनसून (Southwest Monsoon)  केरल की ओर बढ़ रहा है और मौसम विभाग (IMD) ने अगले सप्ताह के मध्य तक प्रदेश में इसके दस्तक देने की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार की शाम को बताया, ‘‘सप्ताह के अंत तक केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी।'' यदि इस सप्ताह के अंत तक केरल में दक्षिण पश्चिम मॉनसून की शुरुआत होती है, तो हाल के वर्षों में ऐसा पहली बार होगा। इससे पहले मानसून 2009 में 23 मई को केरल पहुंचा था।

इससे पहले, मौसम विभाग ने पांच दिन पहले 27 मई तक केरल में मॉनसून के शुरूआत की भविष्यवाणी की थी। आम तौर पर केरल में एक जून को मॉनसून पहुंचता है। विभाग ने कहा कि सप्ताह के कई दिन केरल तथा तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश होने का अनुमान है। कुछ राहत के बाद, बृहस्पतिवार को पूरे पश्चिमोत्तर भारत में तापमान बढ़ गया है और बाड़मेर में 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान है।(एजेंसी)

PM नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस का किया उद्घाटन, 6G और AI सेक्टर पर फोकस, नाना पाटेकर को किया याद

नाना पाटेकर की आर्मी में एंट्री थी मुश्किल! एक मुलाकात ने बना दिया काम, सेहत खराब होने के बाद भी डटे रहे

भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल अभिनेता, योगी से DK शिवकुमार तक, नेताओं ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, बोले- उनके जैसी दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में

Munshi Premchand: सरकारी नौकरी छोड़ी, साहित्य को बनाया समाज की आवाज; जानें उपन्यास सम्राट का सफर