सोनिया गांधी, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

सीजेआई गवई के साथ हुए दुर्व्यवहार पर भड़क उठीं सोनिया गांधी, बोलीं- यह संविधान पर हमला है

Sonia Gandhi on Justice Gavai: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बी.आर. गवई के साथ अदालत में हुए दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कड़ी निंदा की है। जानिए उन्होंने क्या कहा।

प्रतीक पाण्डेय

Sonia Gandhi reacts on CJI Gavai: सोनिया गांधी ने कहा कि यह सिर्फ मुख्य न्यायाधीश पर नहीं, बल्कि संविधान पर भी हमला है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सोनिया गांधी का बयान साझा करते हुए कहा, “भारत के मुख्य न्यायाधीश पर सर्वोच्च न्यायालय में हुए हमले की निंदा करने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं। यह न सिर्फ उन पर, बल्कि हमारे संविधान पर भी हमला है।”

सोनिया गांधी ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश गवई बेहद दयालु और संयमित रहे, लेकिन पूरे देश को गहरी पीड़ा और आक्रोश के साथ उनके साथ एकजुटता दिखानी चाहिए।

एम.के. स्टालिन ने दिया रिएक्शन

इसी मुद्दे पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “सुप्रीम कोर्ट के अंदर मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई के खिलाफ हुआ शर्मनाक कृत्य हमारे लोकतंत्र की सर्वोच्च न्यायिक संस्था पर हमला है। इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि मुख्य न्यायाधीश ने शालीनता और शांति से जो प्रतिक्रिया दी, वह संस्था की मजबूती को दर्शाती है। लेकिन हमें इस घटना को हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना से स्पष्ट है कि समाज में दमनकारी और पदानुक्रमिक मानसिकता अब भी गहराई तक व्याप्त है, जिसे खत्म करने की आवश्यकता है।

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक सुनवाई के दौरान वकील राकेश किशोर ने हंगामा किया। आरोप है कि उन्होंने सीजेआई गवई के साथ दुर्व्यवहार किया और कोर्ट में ‘सनातन का अपमान नहीं सहेंगे’ जैसे नारे लगाए। मौके पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

हंगामे के दौरान भी सीजेआई गवई शांत रहे और कहा, “हम इस तरह की हरकतों से प्रभावित नहीं होते। कोर्ट की कार्यवाही जारी रहेगी और किसी को भी न्यायिक प्रक्रिया में बाधा डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं