Highlights
सोनम वांगचुक ने रहा देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति
रिहाई न होने पर दी अनशन की चेतावनी
आंदोलन में 3,000 लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
Sonam Wangchuk Says Undeclared Emergency In The Country: सामाजिक कार्यकर्ता और सोशल एक्टविस्ट सोनम वांगचुक ने विपक्ष के नेताओं के हिरासत में लिए जाने को लेकर कहा है कि नेताओं की रिहाई नहीं हुई तो कल से अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने कहा देश में अघोषित आपातकाल है। सीजेपी के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके, प्रवक्ता सौरभ दास, पार्टी के आशुतोष रांका समेत विपक्ष के बड़े चेहरे- ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल समेत करीब 3,000 लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है।
इसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता और आंदोलनकारी सोनम वांगचुक ने प्रदर्शन को समर्थन देते हुए सभी की रिहाई की मांग की है। रिहाई न होने पर अल्टीमेटम देते हुए अनशन पर बैठने की चेतावनी दे डाली है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट करके सोनम वांगचुक ने कहा है कि देश में अघोषित आपातकाल है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर सोनम वांगचुक ने दी प्रतिक्रिया देते हुए सोनम ने लिखा है कि भारत अघोषित इमरजेंसी की स्थिति में है। उन्होंने आगे लिखा है कि कल जब मैंने आज के विरोध प्रदर्शन में एकता और शांति की अपील करते हुए एक मैसेज पोस्ट किया था, तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अघोषित इमरजेंसी की चपेट में होगा।
मुझे खुशी थी कि आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए कई नेता मौजूद थे, लेकिन अब पता चला है कि उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुझे उम्मीद है कि गिरफ्तार किए गए लोगों को जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा। अगर उन्हें कल तक रिहा नहीं किया गया, तो मुझे अनशन या पदयात्रा करने पर विचार करना होगा।
दिल्ली में 10 अक्टूबर सीजेपी आंदोलन करने की योजना पहले से बनाई हुई थी। सीजेपी के साथ-साथ विपक्ष इस आंदोलन को समर्थन दे रहा था। दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी थी। ये प्रदर्शन CEC ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देने और एसआईआर प्रक्रिया को बंद करने को लेकर था।
इस प्रदर्शन में विपक्ष के बड़े नेता समेत करीब 3,000 लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। बीजेपी का कहना है कि लोकतंत्र के साथ विपक्ष खिलवाड़ कर रहा। इनका प्रदर्शन शो फ्लॉप रहा। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को सीजेपी का बी-टीम करार दिया है।