अभिजीत दीपके ने थामा संविधान  (सौजन्य-IANS)
देश

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

Sonam Wangchuk on CJP Followers: पर्यावरण एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा है कि अगर ऐसा कहा जाए कि अभिजीत दीपके एक राजनीतिक महत्वाकांक्षा के साथ काम कर रहे हैं, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा।

अर्पित शुक्ला

Sonam Wangchuk on Abhijit Dipke: सोनम वांगचुक ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर बड़ा बयान दिया है। लद्दाख के शिक्षाविद् और पर्यावरण एक्टिविस्ट वांगचुक ने एक पोडकॉस्ट में कहा कि अगर ऐसा कहा जाए कि अभिजीत दीपके एक राजनीतिक महत्वाकांक्षा के साथ काम कर रहे हैं, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा।

सोनम वांगचुक ने कहा कि शुरुआत में ही लोग भी मुझसे कहते थे कि यह तो राजनीतिक दल से आए हैं, आम आदमी पार्टी से आए हुए हैं, लेकिन मैं उसका ज्यादा इशू नहीं बनाता हूं। उन्होंने कहा कि किसी के अतीत में क्या हुआ है और किसी पार्टी से जुड़ा होना, मुझे गलत नहीं लगता है।

अभिजीत दीपके को लेकर क्या कहा?

सोनम वांगचुक ने कहा कि जहां तक बात राजनीतिक महत्वाकांक्षा की है तो मैं यह सोचता हूं कि इनकी (अभिजीत दीपके की) राजनीतिक महत्वाकांक्षा है, मैंने बहुत परख की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक महत्वाकांक्षा होना कोई गलत बात भी नहीं है। सोनम वांगचुक ने कहा कि हालांकि, उन्होंने खुद कोई ऐसी बात नहीं कही है, लेकिन मुझे अपने अनुभव से ऐसा लगता है।

विदेशी हैं सीजेपी के फॉलोअर्स?

सोनम वांगचुक ने यूएस, पाकिस्तान और बांग्लादेश से सीजेपी के फॉलोअर्स होने को लेकर भी बड़ी बात कही है। सोनम वांगचुक ने कहा कि लद्दाख प्रशासन ने भी पाकिस्तान और बांग्लादेश से फॉलोअर्स होने को लेकर पहले आगाह किया था।

उन्होंने बताया कि जब मैंने उनका डेटा एनालिसिस किया तब पता चला कि उनके 94 फीसदी फॉलोअर्स भारत से ही हैं। बाकी के 6 प्रतिशत विदेशों से हैं। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि यह आंकड़ा अगर 70 और 30 फीसदी का भी होता तो शायद मैं CJP का सपोर्ट करने को लेकर सोचने पर मजबूर होता।

दो महीने तक चला था छात्र आंदोलन

बता दें कि CJP ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब दो महीने तक विरोध प्रदर्शन किया था। सोनम वांगचुक भी इस आंदोलन के दौरान इन युवाओं के साथ सक्रिय रूप से जुड़े थे।

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल

Delhi Protest: दिपके के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद, हाई कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर