फ़ाइल फोटो  
देश

BMC मुख्यालय पहुंची SIT, ‘अनियमितताओं' की हो रही सख्त जांच

नवभारत डेस्क
  • 12,024 करोड़ की ‘अनियमितताओं' की हो रही सख्त जांच

मुंबई: बृह्नमुंबई नगरपालिका (BMC) के विभिन्न कार्यों में 12,024 करोड़ रुपये की “अनियमितताओं” की जांच कर रहा मुंबई पुलिस का विशेष जांच दल (SIT) सोमवार को नगर निकाय के मुख्यालय पहुंचा, जहां उसने वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच की। 

CAG ने उठाए कई सवाल

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने बीएमसी के विभिन्न कार्यों में अनियमितताओं की जानकारी दी थी, जिसके बाद एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी के अधिकारी बीएमसी की तरफ से आमंत्रित की गईं निविदाओं से संबंधित दस्तावेज भी एकत्र कर रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मंजूरी के बाद एसआईटी का गठन किया गया था। इसका नेतृत्व मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर कर रहे हैं। इसमें संयुक्त पुलिस आयुक्त (आर्थिक अपराध शाखा), उप पुलिस आयुक्त (आर्थिक अपराध शाखा) और अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। 

कोविड से संबंधित काम भी शामिल

नगरपालिका ने नवंबर 2019 से जून 2022 तक कई कार्य किए थे, जिनमें कोविड​​-19 महामारी से संबंधित कामकाज भी शामिल थे। इस अवधि के दौरान महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की सरकार थी। सीएजी के ऑडिट रिपोर्ट सौंपने के बाद मुंबई से भाजपा के विधायक अमित सातम ने मुख्यमंत्री शिंदे को पत्र लिखकर कोविड-19 से संबंधित विभिन्न कार्यों में अनियमितताओं का दावा किया था।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z