Telangana SIR Voter Verification: तेलंगाना में 25 जून से SIR की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस बीच AIMIM के प्रमुख सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना की जनता से बड़ी अपील की है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि एसआईआर हमारे लिए हमारी जिंदगी और मौत का मसला है। साथ ही उन्होंने बताया कि जो लोग पढ़ना-लिखना नहीं जानते वो एसआईआर फॉर्म कैसे भर सकते हैं।
हैदराबाद में AIMIM की बैठक के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, यह बैठक कोई आम बैठक नहीं है। यह मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिम्मेदार लोगों की बैठक है। इसलिए आप सभी से मैं अनुरोध करता हूं कि तेलंगाना में SIR 25 जून से शुरू होगा। आप सभी इसे गंभीरता से लें। यह बात मैं आपको डराने के लिए नहीं कह रहा हूं, बल्कि यह हमारी जिंदगी और मौत का मसला है।
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पार्टी मुख्यालय में एक जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने कहा, "मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि जैसा कि आप जानते हैं, 25 जून से SIR प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जब यह शुरू होगी, तो बूथ-स्तरीय अधिकारियों के साथ गणना करने वाले (enumerators) फॉर्म लेकर मतदाताओं के घरों का दौरा करेंगे और उन्हें मतदाताओं या उनके परिवारों को सौंप देंगे।"
असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा, "चुनाव आयोग ने कुछ सुविधाएं प्रदान की हैं, और AIMIM ने पार्टी के जिम्मेदार सदस्यों को बूथ-स्तरीय एजेंट के रूप में नियुक्त किया है। मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि जब 25 जून से तेलंगाना में SIR प्रक्रिया शुरू हो, तो कृपया इसे बहुत गंभीरता से लें। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा है। मैं यह बात आपकी भावनाओं को भड़काने या आपको डराने के लिए नहीं कह रहा हूं, बल्कि यह हमारे जीवन से जुड़ा एक मामला है।"
यह भी पढ़ें - कर्नाटक में आज चुना जाएगा विधायक दल का नेता, कांग्रेस ने बुलाई अहम बैठक, DK के नाम पर लगेगी मुहर!
उन्होंने बीएलओ फॉर्म की जानकारी देते हुए बताया कि 'जब आपको BLO फॉर्म दिया जाएगा तो आप उसे पढ़िए। अगर आप को पढ़ना नहीं आता वो मजलिस के जिम्मेदार BLA या फिर किसी भरोसे के व्यक्ति को बताए और यह सुनिश्चित करें कि आपकी मैपिंग सही तरीके से की गई है या नहीं।
ओवैसी ने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सिर्फ मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ही वोटर्स के नाम को एसआईआर में शामिल कराने का काम कर रही है। इसके लिए ऐप भी बनाया और ट्रेनिंग भी दी। यहां पर 2002 के वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करते है, जिसके बाद उनकी मैपिंग की जाती है।