डीके शिवकुमार व सिद्धारमैया (डिजाइन फोटो) 
देश

'वर्ड पॉवर...वर्ल्ड पॉवर', अब सिद्धारमैया से आर-पार के मूड में शिवकुमार, CM आवास पहुंचे कई बड़े नेता

Siddaramaiah vs DK Shivkumar: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर चल रही अंदरूनी कलह बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

अभिषेक सिंह

Karnataka Politics: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर चल रही अंदरूनी कलह बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि कर्नाटक में कथित तौर पर पॉवर शिफ्ट को लेकर पिछले कुछ दिनों से दिल्ली तक सियासी हलचल बढ़ी हुई है।

इस बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए परोक्ष रूप से मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर कटाक्ष किया है। उन्होंने पोस्ट के जरिए उस वादे की तरफ इशारा किया है, जो ढाई साल पहले सिद्धारमैया ने सीएम बनने के वक्त किया था।

वर्ड पॉवर...वर्ल्ड पॉवर: शिवकुमार

अपनी पोस्ट में डीके शिवकुमार ने "वचन" और "वादे" की बात की। उन्होंने कहा, "शब्दों की ताकत ही दुनिया की ताकत है," मतलब हर किसी को अपनी बात का पक्का होना चाहिए। उन्होंने लिखा, "अपनी बात पर कायम रहना ही दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है!" हालांकि डीके शिवकुमार ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे सीधे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर निशाना माना जा रहा है।

सीएम आवास पहुंचे दिग्गज नेता

दूसरी तरफ सिद्धारमैया के खेमे वाले विधायक गुरुवार को सुबह सीएम आवास पहुंचे हैं। सिद्धारमैया के करीबी मंत्री सतीश जारकीहोली ने एमएलसी बीके हरिप्रसाद, महादेवप्पा के साथ गुरुवार को ब्रेकफास्ट बैठक की है। मीटिंग के बाद सतीश जारकीहोली, सिद्धारमैया कैबिनेट के अपने सहयोगी मंत्री महादेवप्पा के साथ सीएम आवास पहुंचे हैं।

कर्नाटक में 'पॉवर शिफ्ट' पॉलिटिक्स

दरअसल, डीके कैंप लगातार सीएम सिद्धारमैया पर ढाई साल पहले किए गए सत्ता हस्तांतरण के वादे को पूरा करने का दबाव बना रहा है। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार के 20 नवंबर को अपने पांच साल के कार्यकाल का आधा हिस्सा पूरा करने के बाद से अंदरूनी सत्ता संघर्ष तेज हो गया है।

रविवार रात कुछ कांग्रेस विधायक डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की पैरवी करने के लिए हाईकमान से मिलने दिल्ली गए थे। हालांकि, दिल्ली से लौटे विधायकों ने कहा कि इस मामले पर आखिरी फैसला हाईकमान ही करेगा। विधायकों ने हाईकमान से मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे कन्फ्यूजन को जल्द से जल्द खत्म करने की अपील की।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी