राहुल गांधी, शशि थरूर 
देश

राहुल गांधी के सामने बड़ा 'धर्मसंकट', शशि थरूर को बाहर का रास्ता दिखाएगी कांग्रेस?

शशि थरूर कांग्रेस के लिए गले की फांस बन गए हैं। पार्टी के कई नेता उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने की मांग कर रहे हैं।

अर्पित शुक्ला

नई दिल्ली: सांसद शशि थरूर कांग्रेस पार्टी के लिए गले की फांस बन चुके हैं। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मानते हैं कि थरूर को अब बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनियाभर में भेजे जाने वाले एक बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शशि थरूर को सौंपा है। कांग्रेस की आपत्ति के बाद भी शशि थरूर ने सरकार के इस प्रस्ताव को स्वीकार लिया है। अब कांग्रेस पार्टी ने भी इस बात को स्वीकार कर लिया है कि थरूर इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। लेकिन पार्टी के अंदर इस बात को लेकर सब कुछ ठीक नहीं है।

कई प्रभावशाली नेताओं का मानना है कि थरूर को पार्टी से निकाल देना चाहिए। इन नेताओं का कहना है कि थरूर कई बार ऐसे फैसले लेते हैं जो बीजेपी के हित में दिखते हैं। अगर वो पार्टी में बने रहते हैं तो 2026 में होने वाले केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो सकता है।

बाहर का रास्ता दिखाना बेहतर

कांग्रेस के कुछ नेताओं का ये भी मानना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद जैसे नेताओं के पार्टी छोड़ने से हुए नुकसान से सबक लेते हुए शशि थरूर को अब बाहर का रास्ता दिखाना बेहतर होगा जिससे वे अचानक कोई बड़ा झटका न दे सकें। इन नेताओं का मानना है कि थरूर को अपने शब्दों और फैसलों में अधिक सावधानी बरतनी चाहिए थी। खासकर, प्रतिनिधिमंडल मामले में शामिल होने से पहले उनको पार्टी से सलाह लेनी चाहिए थी।

क्या है धर्मसंकट?

कांग्रेस के सामने अब एक दुविधा है। अगर पार्टी शशि थरूर के खिलाफ कोई कार्रवाई करती है या उनको नोटिस जारी करती है तो भाजपा को कांग्रेस पर हमला करने का मौका मिलेगा। साथ ही ऐसा करने से पार्टी का रुख भी कमजोर होगा, जिसमें उसने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्र सरकार का पूरी तरह समर्थन किया है।

खबरों के अनुसार, थरूर को नोटिस देने पर कभी भी फैसला हो सकता है। पार्टी उनकी हर एक गतिविधि पर कड़ी नजर रख रही है और ये देख रही है कि उनका अगला कदम क्या होगा।

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा

पंजाब के लहरागागा में बड़ा हादसा, काम कर रहीं महिला मजदूरों को कार ने रौंदा; 8 की मौत

Kolkata Puja Stampede: पूजा के बीच भगदड़ से 17 लोगों की मौत, आयोजकों को 10 दिन की पुलिस हिरासत

E20 Petrol: सरकार ने गन्ने के रस, शुगर सिरप और गुड़ से बने इथेनॉल पर लगाई रोक, नए टेंडर में कई बदलाव शामिल