सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

Aaj Ka Mausam: सेन्यार हुआ कमजोर...अब नए तूफान का जोर, IMD ने कई राज्यों में जारी की चेतावनी

IMD Weather Update: मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और श्रीलंकाई तट के पास एक डीप डिप्रेशन मजबूत हो रहा है जो कुछ घंटों में एक साइक्लोन में बदल सकता है।

अभिषेक सिंह

Aaj Ka Mausam 28 November: न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण देश के कई हिस्सों में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और बिहार में भी कड़ाके की ठंड पहुंच गई है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव, घना कोहरा और कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है।

इस ठंड के बीच, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और श्रीलंका के तट के पास एक डीप डिप्रेशन तेजी से मजबूत हो रहा है और अगले कुछ घंटों में एक साइक्लोन में बदल सकता है। इससे 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है।

'सेन्यार' कमजोर, नए तूफान का जोर

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, मलक्का के पास एक्टिव साइक्लोनिक तूफान सेन्यार कमजोर हो गया है। लेकिन बंगाल की खाड़ी में बना एक और सिस्टम लगातार मजबूत हो रहा है और अगले 48 घंटों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और केरल की ओर बढ़ेगा। चक्रवाती तूफान सेन्यार कमजोर भले ही हो गया है लेकिन नए तूफानी सिस्टम के कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और श्रीलंका के तटों पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवाएं चलने की उम्मीद है। इस दौरान इन चार राज्यों में मछुआरों के  मछली पकड़ने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?

मौसम विभाग ने 30 नवंबर तक दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे का अनुमान लगाया है। कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

उत्तर प्रदेश-बिहार में आज का मौसम

उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में शीतलहर का असर दिखने लगा है। वहीं, पड़ोसी राज्य बिहार के सीमांचल और मिथिलांचल के जिलों में कोल्ड वेव और तेज होगी। आने वाले हफ्ते में इन जिलों में मिनिमम टेम्परेचर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। इसके साथ ही कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है।

आईएमडी ने 28 से 30 नवंबर के बीच हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में सुबह घना कोहरा रहने का अनुमान लगाया है। 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक पूर्वी राजस्थान में घना कोहरा रहने की उम्मीद है। 28 और 29 नवंबर को पंजाब में कोल्ड वेव की स्थिति बन सकती है। 3 और 4 दिसंबर, 2025 को राजस्थान के लिए कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है।

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?