HK DUA (IMAGE SOURCE- Social Media)  
देश

वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व पीएम वाजपेयी के मीडिया सलाहकार एचके दुआ का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

HK Dua Death: भारतीय पत्रकारिता के दिग्गज स्तंभ और पद्म भूषण से सम्मानित एचके दुआ का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। दो प्रधानमंत्रियों के मीडिया सलाहकार रहे दुआ ने निर्भीक पत्रकारिता की मिसाल दी।

सजल रघुवंशी

Padma Bhushan HK Dua Passes Away: देश के प्रतिष्ठित पत्रकार और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित एचके दुआ (Harcharanjit Singh Dua) का बुधवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। उनके परिवार के अनुसार, वह पिछले तीन हफ्तों से एक निजी अस्पताल में भर्ती थे और अस्वस्थ चल रहे थे। पत्रकारिता जगत में उनके योगदान को देखते हुए उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है।

दो प्रधानमंत्रियों के रहे मीडिया सलाहकार

एचके दुआ का करियर बेहद शानदार और विविधतापूर्ण रहा। उन्होंने देश के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों, अटल बिहारी वाजपेयी और एच.डी. देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। इसके अलावा, उन्होंने कूटनीति के क्षेत्र में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया और डेनमार्क में भारत के राजदूत के रूप में कार्य किया।

संपादक के रूप में स्थापित किए नए मानक

दुआ ने देश के कई बड़े समाचार पत्रों के संपादक के रूप में कार्य किया। वह 2003 से 2009 तक 'द ट्रिब्यून' के मुख्य संपादक (Editor-in-Chief) रहे, जहां उन्होंने अखबार की राष्ट्रीय साख और संपादकीय विश्वसनीयता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। इससे पहले उन्होंने 'द हिंदुस्तान टाइम्स', 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'द इंडियन एक्सप्रेस' जैसे प्रमुख संस्थानों में भी वरिष्ठ संपादकीय पदों पर अपनी सेवाएं दी थीं।

राज्यसभा सासंद के साथ कई सम्मान

पत्रकारिता और सार्वजनिक जीवन में उनके अतुलनीय योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 2008 में 'पद्य भूषण' से सम्मानित किया था। वर्ष 2009 में, उन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सिफारिश पर राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया, जहां उन्होंने मीडिया की स्वतंत्रता और सार्वजनिक नीति से जुड़े मुद्दों पर प्रखरता से अपनी बात रखी।

दी जा रही है भावभीनी श्रद्धांजलि

एचके दुआ के निधन पर सांसद मनीष तिवारी सहित कई हस्तियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। तिवारी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि "वह उस दौर के संपादक थे जब संपादक होना वास्तव में मायने रखता था" और उन्होंने कभी भी सत्ता के आगे समझौता नहीं किया। एचके दुआ का अंतिम संस्कार 5 मार्च को दोपहर 12 बजे दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी