सौरभ भारद्वाज, ज्ञानेश कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया)
देश

10 अक्टूबर से पहले इस्तीफा देंगे ज्ञानेश कुमार! AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने किया बड़ा दावा, CJP को सता रहा डर

CJP Protest Against Gyanesh Kumar: सौरभ भारद्वाज ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले इस्तीफा दे सकते हैं। CJP ने इसी दिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है।

अक्षय साहू

Gyanesh Kumar Resignation: आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर बड़ा दावा किया है। भारद्वाज ने अपने एक सूत्र के हवाले से कहा है कि ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। गौरतलब है कि इसी दिन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

इससे पहले जून-जुलाई में CJP ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए करीब एक महीने तक आंदोलन किया था। संगठन का दावा है कि इस देशव्यापी आंदोलन के बाद धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। CJP, जो खुद को 'जेन जी' का संगठन बताती है, ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन किया था। 

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP करेंगी प्रदर्शन

इसके बाद 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े आंदोलन का ऐलान किया गया है। CJP का कहना है कि इस प्रदर्शन में देशभर से लोग शामिल होंगे और ज्ञानेश कुमार को अपने पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। CJP के आंदोलन को आम आदमी पार्टी का समर्थन भी मिल रहा है।

सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले ही ज्ञानेश कुमार पद छोड़ सकते हैं। भारद्वाज ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने सूत्र के हवाले से लिखा, मेरे सूत्र ने कहा कि ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में इसके अलावा कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की।

CJP नेताओं ने जताई गिरफ्तारी की आशंका

दूसरी ओर, CJP नेताओं की ओर से भी गिरफ्तारी को लेकर दावे किए जा रहे हैं। संगठन के सह-संयोजक सौरभ दास ने कहा है कि उन्हें सूत्रों से जानकारी मिली है कि उन्हें, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका समेत CJP के अन्य प्रमुख नेताओं को 10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार किया जा सकता है।

आशुतोष रांका ने भी सोमवार को दावा किया कि उन्हें सूत्रों से ऐसी जानकारी मिली है कि CJP नेताओं के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) या इसी तरह के किसी प्रावधान के तहत कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, अभिजीत दीपके ने कहा है कि वे हर तरह की परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं।

INDIA Alliance Protest Live: राहुल का CEC पर वार, बोले- 300 MP उनसे मिलना चाहते हैं; लेकिन वो डरे हुए हैं

शंकरसिंह वाघेला का विवादित बयान, CEC ज्ञानेश कुमार को दी जान से मारने की धमकी

अब 1000-1500 रुपये का हिसाब मांगेगी पुलिस? अभिजीत दिपके ने जताई कड़ी नाराजगी, नोटिस पर उठाए गंभीर सवाल

By Election 2026 LIVE: बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर गिरफ्तार

साड़ी में दौड़, पैरों में छाले, पर नहीं रुके कदम! रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती में महिला ने 1600 मीटर दौड़ की पास