संजय सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

'पंजाब से की गद्दारी...', राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़ते ही भड़के संजय सिंह; 'मिशन लोटस' का किया दावा

Sanjay Singh Press Conference: संजय सिंह का राघव चड्ढा और पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर बड़ा हमला। कहा कि BJP ने 'ऑपरेशन लोटस' चलाकर आम आदमी पार्टी को तोड़ने का काम किया।

सजल रघुवंशी

Sanjay Singh Statement After Raghav Chadha Resigns From AAP: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले सभी नेताओं पर जमकर हमला बोला है। संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह साफ कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मिशन लोटस चलाया है।

सांसद संजय सिंह ने साफ कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने ‘ऑपरेशन लोटस’ शुरू किया है, जिसे सस्ती राजनीति का खेल और पंजाब में भगवंत मान सरकार के अच्छे कामों में बड़े पैमाने पर बाधा डालने की कोशिश बताया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इन लोगों ने पंजाब के साथ गद्दारी की है।

भाजपा पर ऑपरेशन लोटस का आरोप

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का ऑपरेशन लोटस और राजनीति का खेल जिसमें भगवंत मान के कार्य रोकने का काम बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है। पंजाब की सरकार वहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का काम करती है। पंजाब के किसी भी व्यक्ति को कोई रोग हो तो 10 लाख रुपए तक का इलाज कराने का काम किया जाता है। ऐसी सरकार को भाजपा ने रोकने और तोड़ने का काम किया है।

भाजपा को जनता नहीं करेगी माफ

सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से कहना चाहता हूं कि आपने भगवंत मान के कामों को रोकने का जो काम किया है, उसके लिए आपको पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी।

राघव जड्ढा पर साधा निशाना

संजय सिंह ने आगे कहा कि राज्य सभा के 7 सांसद अलग होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। इन सातों नामों को पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी। राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी ने क्या नहीं दिया लेकिन वह भाजपा में चले गए। इन सभी नेताओं को AAP ने जमीन से उठाकर संसद तक पहुंचाने का काम किया था लेकिन इन सातों लोगों ने पंजाब की जनता को धोखा दिया है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब