माधव राव सिंधिया, विजय रुपाणी और संजय गांधी 
देश

संजय गांधी से लेकर माधव राव सिंधिया तक, विमान हादसों में कई नेताओं की हो चुकी है मौत

कांग्रेस नेता संजय गांधी से लेकर गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपानी तक, कई नेताओं की विमान हादसों में जान जा चुकी है। इसमें माधवराज सिंधिया, वाईएसआर जैसे नेताओं के नाम भी शामिल हैं।

अर्पित शुक्ला

नई दिल्ली: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी उन यात्रियों में शामिल थे जो गुरूवार को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार थे। विजय रूपाणी पहली हस्ती नहीं हैं जिन्होंने हवाई दुर्घटना में अपनी जान गंवाई है। अहमदबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के गैटविक के लिए उड़ान भरने के महज कुछ ही मिनट बाद एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर बोइंग-787 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इसमें सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई। विमान हादसे में अपनी जान गंवाने में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे माधवराज सिंधिया, वाईएसआर, संजय गांधी समेत अन्य नाम शामिल हैं।

संजय गांधी

कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी की 23 जून 1980 को एक हवाई दुर्घटना में मौत हो गई। संजय सफदरजंग हवाई अड्डे के पास दिल्ली फ्लाइंग क्लब के एक विमान को उड़ा रहे थे और हवाई कलाबाजी करने का प्रयास करते समय उन्होंने विमान से नियंत्रण खो दिया। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से उनकी जान चली गई।

माधव राव सिंधिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधवराव सिंधिया की मृत्यु 30 सितंबर, 2001 को एक विमान दुर्घटना में हुई थी। वह कानपुर जाने के लिए दस सीट वाले एक निजी विमान में सवार थे जो उत्तर प्रदेश में मैनपुरी के पास खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। सिंधिया खुद पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री थे।

जीएमसी बालयोगी

लोकसभा अध्यक्ष और तेलुगु देशम पार्टी के नेता जी एम सी बालयोगी की तीन मार्च 2002 को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के समय वो आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के भीमावरम से आ रहे थे तभी उनका हेलीकॉप्टर कृष्णा जिले के कैकालूर के निकट दुर्घटनाग्रस्त होकर एक तालाब में गिर गया।

साइप्रियन संगमा

मेघालय के ग्रामीण विकास मंत्री साइप्रियन संगमा और नौ अन्य लोग पवन हंस हेलीकॉप्टर से 22 सितंबर 2004 को गुवाहाटी से शिलांग जा रहे थे, तभी उनका हेलीकॉप्टर राज्य की राजधानी से मात्र 20 किलोमीटर दूर बारापानी झील के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे उनकी मृत्यु हो गई थी।

ओपी जिंदल और सुरेंद्र सिंह

उद्योगपति और हरियाणा के मंत्री ओम प्रकाश जिंदल और कृषि मंत्री सुरेन्द्र सिंह की 2005 में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनका हेलीकॉप्टर दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहा था, तभी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

वाई एस रेड्डी

आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी (2009), जिन्हें वाईएसआर के नाम से जाना जाता था, की मृत्यु 2 सितंबर 2009 को एक हेलीकॉप्टर हादसे में हुई। यह हादसा तब हुआ जब उनका बेल 430 हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण घने नल्लामाला जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अहमदाबाद प्लेन हादसे का सच आएगा बाहर, ब्लैक बॉक्स बरामद, ATS करेगी मामले की जांच

दोरजी खांडू

अरुणाचल प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री दोरजी खांडू और चार अन्य की 30 अप्रैल 2011 को उस समय मृत्यु हो गई थी, जब उन्हें तवांग से ईटानगर ले जा रहा हेलीकॉप्टर राज्य के पश्चिमी कामेंग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। (एजेंसी इनपुट के साथ)

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर बड़ा विवाद, पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशन से किया इनकार