"आप' में हिम्मत नहीं...', संदीप दीक्षित ने केजरीवाल को जंतर-मंतर बुलाया; दिया सार्वजनिक बहस चैलेंज 
देश

"आप' में हिम्मत नहीं...', संदीप दीक्षित ने केजरीवाल को जंतर-मंतर बुलाया; दिया सार्वजनिक बहस का चैलेंज

दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार अंतिम दौर में पहुंचने वाला है, जिससे राजनीतिक पारा भी आसमान छू रहा है। अरविंद केजरीवाल का मुकाबला कर रहे नई दिल्ली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने केजरीवाल को खुली...

Saurabh Pal

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार अंतिम दौर में पहुंचने वाला है, जिससे राजनीतिक पारा भी आसमान छू रहा है। अरविंद केजरीवाल का मुकाबला कर रहे नई दिल्ली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने केजरीवाल को खुली चुनौती दी है। उन्होंने केजरीवाल को 31 जनवरी को जंतर-मंतर पर सार्वजनिक बहस के लिए चैलेंज किया है।

अरविंद केजरीवाल को संबोधित एक पत्र में दीक्षित ने कहा कि जब से उन्हें नई दिल्ली सीट के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित किया गया है, तभी से वह केजरीवाल को नई दिल्ली से विधायक के रूप में उनके कामों को लेकर चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैंने व्यवस्थित रूप से दिल्ली सरकार के आंकड़ों का उपयोग करते हुए न केवल आपके विभिन्न दावों पर सवाल उठाए हैं, बल्कि उन्हें पूरी तरह से झूठा साबित किया है।

संदीप दीक्षित ने दुख जताते कहा कि मैं जानता हूं कि केजरीवाल में सच्चाई का सामना करने की "हिम्मत नहीं है" और वह "कभी हिम्मत नहीं करेंगे" जहां उनके "गढ़े हुए झूठ" सार्वजनिक रूप से सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि यह बहस 31 जनवरी को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच जंतर-मंतर पर होगी। दीक्षित ने पत्र में लिखा कि "मुझे उम्मीद है कि दिल्ली के (पूर्व) मुख्यमंत्री के रूप में आप इन सवालों का जवाब खुद देंगे या किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में या किसी ऐसी बहस में देंगे, जहां हम एक मंच पर साथ आ सकें।

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर इस केजरीवाल कांटे के मुकाबले में फंस गए हैं। एक तरफ हाई प्रोफाइल कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित हैं तो दूसरी तरफ भाजपा ने प्रवेश वर्मा को केजरीवाल के सामने मैदान में उतारा है। इसी वजह से इस सीट त्रिकोणीय लड़ाई है। ऐसे में केजरीवाल  के लिए करो या मरो का मुकाबला है।

दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

Cyber Fraud: ऑनलाइन स्कैम के बाद कैसे बचाएं पैसे? 1930 पर कॉल से लेकर ऑनलाइन शिकायत तक जानें जरूरी बातें

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू