संदीप दीक्षित Social Media
देश

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी

Congress on Raghav Chadha: पंजाब में SIR के बाद वोटर लिस्ट से सांसद राघव चड्ढा का नाम कटने के बाद संदीप दीक्षित ने चुटकी ली है। दीक्षित ने कहा कि इससे SIR की पोल खुल गई है और बीजेपी एक्सपोज हो गई है।

आकाश तिवारी, अर्पित शुक्ला

Raghav Chadha SIR Row: पंजाब में SIR के बाद जारी हुई वोटर लिस्ट से भाजपा के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम कट गया है। चड्ढा का नाम कटने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं और सांसद चड्ढा ने आम आदमी पार्टी को इसके लिए दोषी ठहराया है। राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उससे पॉलिटिकल बदला लिया है।

वहीं, रचनात्मक कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने राघव चड्ढा का नाम कटने पर कहा कि इससे SIR प्रक्रिया और बीजेपी पूरी तरह एक्पोज हो गए है। दीक्षित ने कहा - इससे एक बात स्पष्ट हो गई है कि भाजपा का एक सांसद मान रहा है कि SIR सिस्टम में छेड़छाड़ हो सकती है। सरकार चाहे तो सांसद का नाम काट सकती है, इसका मतलब किसी का भी काट सकती है।

राघव चड्ढा ने बता दिया कि पूरा सिस्टम खराब

चड्ढा का नाम कटने पर संदीप दीक्षित ने बीजेपी पर भी जोरदार हमला बोला है। दीक्षित ने कहा कि बीजेपी वाले रोज़ कसमें खाते हैं कि SIR सिस्टम बहुत मजबूत है। चीफ इलेक्शन ऑफिसर कहते हैं कि इसमें कुछ गलत नहीं होगा है लेकिन अब राघव चड्ढा ने बता दिया है कि पूरा सिस्टम खराब है।

बंगाल, बिहार और दिल्ली में गड़बड़ी का आरोप

बंगाल, बिहार और दिल्ली में हुए SIR पर दीक्षित ने कहा कि अगर पंजाब में छेड़छाड़ करके लिस्ट में बदलाव हो सकता है तो इसका मतलब है कि बंगाल, बिहार और दिल्ली में जो SIR हुआ है, उसमें गड़बड़ी हुई है।

बता दें कि हाल ही में पंजाब में SIR हुआ था। SIR के बाद जारी हुई वोटर लिस्ट से भाजपा के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम कट गया है। चड्ढा का नाम कटने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं और सांसद चड्ढा ने आम आदमी पार्टी को इसके लिए दोषी ठहराया है। राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उससे पॉलिटिकल बदला लिया है।

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

AIMIM से गठबंधन होगा या नहीं? इमरान प्रतापगढ़ी ने बताया कांग्रेस का प्लान, SP से सीट शेयरिंग पर भी किया खुलासा

दिल्ली से अचानक आया बुलावा...नितिन नबीन और नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात से तेज हुई सियासी हलचल; जानें मायने

BSP में बड़ा सियासी उलटफेर, मायावती ने आकाश आनंद को चुनावी तैयारियों से रखा दूर, कहा- वे अभी मैच्योर नहीं