संदीप दीक्षित और केजरीवाल (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

'लॉजिक के साथ बोलें केजरीवाल', भाजपा से मिले संदीप दीक्षित के सुर...हार्स ट्रेडिंग के मुद्दे पर AAP को घेरा

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने भाजपा द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश के आरोपों लेकर कहा कि केजरीवाल लॉजिकली बोलें।

Saurabh Pal

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने भाजपा द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश के आरोपों लेकर कहा कि केजरीवाल लॉजिकली बोलें। आप का आरोप है कि भाजपा ने 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आप के 16 उम्मीदवारों को अपने पाले में करने की कोशिश की थी।

इस पर दीक्षित ने केजरीवाल से पूछा कि क्या उन्हें पता है कि कौन सा उम्मीदवार विधायक बनेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि पूर्व मुख्यमंत्री को "तार्किक रूप से बात करनी चाहिए।" दीक्षित ने कहा कि केजरीवाल के रहस्य रहस्य ही बने रहते हैं, आपको कभी इसका सबूत नहीं मिलेंगे कि किस विधायक को फोन आया है? क्या आपको पता भी है कि कौन विधायक बनेगा? अगर किसी पार्टी को उन्हें पैसे भी देने पड़ें, तो वे किसे फोन करेंगे? तार्किक रूप से बात करें। आप क्यों घबरा रहे हैं?"

दीक्षित ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, "अगर आपको 55-60 सीटें मिल रही हैं, तो फोन कॉल का कोई मतलब नहीं है। अगर बीजेपी को 45-50 सीटें मिल रही हैं, तो फोन कॉल का कोई मतलब नहीं है। अगर कांग्रेस को 40 सीटें मिल रही हैं, तो फोन कॉल का कोई मतलब नहीं है। तो फोन कॉल का क्या मतलब है? आपको एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं है तो उस पर टिप्पणी करें।

हॉर्स ट्रेंडिंग के बीच अरविंद केजरीवाल ने उम्मीदवारों की किलेंबंदी शुरू कर दी है। उन्होंने सभी 70 उम्मीदवारों की बैठक बुलाई थी। हालांकि इस बैठक क्या बातचीत हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि वोटिंग से पहले सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा थी कि भाजापा चुनावी नतीजों के बाद की तैयारी कर रही है।

5 फरवरी को हुए चुनावों में संदीप दीक्षित और अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में एक-दूसरे के खिलाफ खड़े थे। गुरुवार को केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने उनकी पार्टी के 16 उम्मीदवारों को आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के लिए बुलाया है।

Cyber Fraud: ऑनलाइन स्कैम के बाद कैसे बचाएं पैसे? 1930 पर कॉल से लेकर ऑनलाइन शिकायत तक जानें जरूरी बातें

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू