File Photo 
देश

एयर इंडिया की लंदन-मुंबई फ्लाइट में बवाल, अमरीकी नागरिक ने किया जमकर हंगामा

सूर्यकांत तिवारी

मुंबई: एयर इंडिया (Air India) की लंदन-मुंबई फ्लाइट (London-Mumbai flight) में हंगामे के बाद उस वक्त बवाल हो गया जब एक यात्री धूम्रपान करके अन्य यात्रियों से भिड़ गया। इस मामले में सहार पुलिस ने शनिवार को एक 37 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कथित रूप से धूम्रपान करने और अन्य यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू की है।

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) से मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार (11 मार्च) को एयर इंडिया लंदन-मुंबई फ्लाइट में बाथरूम में धूम्रपान करने और अन्य यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में सहार पुलिस स्टेशन में 37 वर्षीय अमेरिकी नागरिक रमाकांत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  

https://twitter.com/ANI/status/1634760994445574146

फ़िलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि उसने फ्लाइट में कथित तौर पर अन्य यात्रियों, विशेष रूप से महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया था। वह हाथापाई की स्थिति में आ गया था। सुबह करीब 8.20 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने से पहले केबिन क्रू से भी भिड़ गया।

सहार पुलिस के अनुसार, फ्लाइट के कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे सहार पुलिस को सौंप दिया गया, जहां उसे हिरासत में लिया गया और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी भारतीय मूल का है लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका का नागरिक है और उसके पास अमेरिकी पासपोर्ट है।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह