जाति जनगणना  
देश

RSS के बयान से जाति जनगणना पर मचा बवाल, कांग्रेस ने पूछा ये पांच सवाल

शानू शर्मा

नई दिल्ली: देश में लगातार विपक्षी पार्टियों द्वारा जाति जनगणना की मांग की जा रही है। इसी बीच RSS के एक सदस्य ने भी इस मांग पर हामी भर दी। जिसके बाद ये बवाल और भी ज्यादा बढ़ गया। संघ की ओर से अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने केरल के एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जातीगत जनगणना होनी चाहिए लेकिन यह केवल राजनीतिक फायदे तक सीमित नहीं रहना चाहिए।

संघ द्वारा ऐसा कहे जाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है। पार्टी की ओर से कहा गया कि अब तो संघ ने भी इजाजत दे दी है तो क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर कांग्रेस की गारंटी को हाईजैक करने वाले हैं।

जयराम रमेंश ने बोला हमला

कांग्रस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिय पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने बीजेपी से पांच सवाल किया है। उन्होंने पूछा कि "क्या RSS के पास जाति जनगणना पर निषेधाधिकार है?" वहीं उन्होंने RSS के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा,"जाति जनगणना के लिए इजाज़त देने वाला RSS कौन है?"

जयराम ने संघ के बयान पर सवाल उठाते हुए पूछा, "RSS का क्या मतलब है जब वह कहता है कि चुनाव प्रचार के लिए जाति जनगणना का दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए? क्या यह जज या अंपायर बनना है?"

जनगणना के साथ एक बार फिर आरक्षण के मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने कहा, "RSS ने दलितों, आदिवासियों और OBC के लिए आरक्षण पर 50% की सीमा को हटाने के लिए संवैधानिक संशोधन की आवश्यकता पर रहस्यमई चुप्पी क्यों साध रखी है?"

उन्होंने अपने आखिरी सवाल में पूछा कि अब जब RSS ने हरी झंडी दिखा दी है तब क्या नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री कांग्रेस की एक और गारंटी को हाईजैक करेंगे और जाति जनगणना कराएंगे?

कांग्रेस अध्यक्ष का बयान

जाती जनगणना मुद्दे पर बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी RSS पर हमला बोला है। उन्होंने सोमवार को कहा कि संघ को स्पष्ट तरीके से बताना चाहिए की वह जाति जनगणना के साथ है या खिलाफ है। उन्होंने कहा कि RSS देश को साफ बताए कि क्या वो दलित और पिछड़ों की भागीदारी का चिंता है या नहीं है।

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR