डीके शिवकुमार (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

‘टांग खींचने की कोशिश...’, RSS एंथम विवाद पर डीके शिवकुमार ने मांगी माफी, बोले- कांग्रेसी ही मरुंगा

DK Shivakumar RSS Song Controversy: कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री शिवकुमार द्वारा विधानसभा में आरएसएस गीत की पंक्तियाँ गाने पर विवाद हो गया था। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने शिवकुमार की आलोचना की।

अर्पित शुक्ला

DK Shivkumar News: कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने विधानसभा में चर्चा के दौरान आरएसएस की गीत की कुछ पंक्तियां गा दी थी। इसके बाद से ही कर्नाटक की सियासत में हलचल मच गई। कांग्रेस के नेता ही डीके शिवकुमार पर निशाना साधने लगे। वहीं, भाजपा ने भी जमकर तंज कसा।

इस मामले ने जैसे ही तूल पकड़ा डिप्टी सीएम शिवकुमार ने सफाई दी और उन्होंने इस विवाद पर माफी मांगी है। कांग्रेस नेता शिवकुमार ने कहा कि अगर कांग्रेस तथा भाजपा गठबंधन को ठेस पहुंची है तो वो माफी मांगते हैं।

क्या कहा शिवकुमार ने?

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि मैंने तो बस टिप्पणी की और उनकी टांग खींचने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मेरे कुछ दोस्त राजनीतिक छलांग लगा रहे हैं, इसका दुरुपयोग करने तथा जनता में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। शिवकुमार ने कहा कि मैं उनकी भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता था। अगर इससे किसी को ठेस पहुंची है, तो मुझे दुख है। मैं उन सभी से माफ़ी मांगता हूं।

कांग्रेस में ही रहकर मरूंगा: डीके शिवकुमार

वहीं, डीके शिवकुमार ने साफ किया कि उनकी टिप्पणी मजाक में भाजपा पर निशाना साधने के लिए की गई थी। हालांकि, कुछ लोग सियासी लाभ के लिए इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गांधी परिवार पर कोई भी सवाल नहीं उठा सकता है। मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं और मैं कांग्रेसी ही मरूंगा।

विधानसभा में गाया था RSS का गीत

पिछले दिनों कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने विधानसभा में आरएसएस का गीत गाया था। विधानसभा में चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ को लेकर बहस चल रही थी, इसी दौरान उन्होंने अचानक संघ का गीत गाना शुरू कर दिया। जिससे वहां पर मौजूद सभी लोग अचंभित रह गए। इस दौरान भाजपा विधायक उत्साहित नजर आए तो वहीं कांग्रेस के विधायक चौंक गए।

वहीं दो दिन पहले कांग्रेस नेता और उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बाद अब कांग्रेस विधायक एचडी रंगनाथ ने भी आरएसएस के प्रार्थना गीत की कुछ पंक्तियां गाई। इसके साथ ही, विधायक ने गीत की तारीफ की और भाजपा पर धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया। तुमकुरु के कुनिगल में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने आरएसएस के प्रार्थना गीत ‘नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे’ की कुछ शुरुआती पंक्तियां गाईं। इसके बाद उन्होंने गीत की जमकर प्रशंसा भी की और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना भी साधा।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन