photo- ani 
देश

लव जिहाद पर RSS नेता इंद्रेश कुमार का बड़ा बयान, बोल- पहचान छिपाकर प्यार करना फ्रॉड

सूर्यकांत तिवारी

भोपाल: लव जिहाद (Love Jihad) को लेकर देश भर में जंग छिड़ी हुई है। इसको लेकर दो गुट बने हुए हैं। आने दिन लव जिहाद को लेकर प्रतिक्रिया आ रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेता इंद्रेश कुमार (Indresh Kumar) ने लव जिहाद पर बड़ा बयान दे दिया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज-कल प्यार के नाम पर वासना का व्यापार चल रहा है। प्यार के नाम पर हत्या की जा रही है और धर्मांतरण हो रहा है। हम प्यार के नाम पर हो रही धोखाधड़ी की निंदा करते हैं। यह फ्रॉड हैं।  

उन्होंने कहा कि लड़का-लड़की में प्रेम होता है। वह भी किसी भी जात या मजहब से। प्रेम होने के बाद जब बात खुलती है तो पता चलता है कि लड़के की  पहचान कुछ और ही है। तो क्या धोखे में रखकर पार्टनर से प्रेम करना ये प्यार है या फ्रॉड है?

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1668047395085754370

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1668114299380957184

इसी मौके पर उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) को एक राष्ट्र, एक व्यक्ति और एक कानून के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। हमने सभी सवालों में आश्वासन दिया है कि यह मुस्लिम विरोधी या इस्लाम विरोधी नहीं है। यह सभी धर्मों के सम्मान और सुरक्षा के लिए एक 'सुरक्षा कवच' है। हमें घबराना नहीं चाहिए और इसका स्वागत करना चाहिए। 

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट